KKR vs MI Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 60वें मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। IPL 2024 में KKR का प्रदर्शन शानदार रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 11 मैच खेले हैं और 8 में जीत दर्ज की है। 16 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। एक और जीत KKR की प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने 12 में से 4 ही मैच जीते हैं और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
बुमराह को मिल सकता आराम
कोलकाता को अपने पिछले 3 मुकाबलों में जीत मिली है। पिछले मैच में KKR ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 98 रन से हराया था। ऐसे में टीम विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी। टीम के पास बेहतर संतुलन है और खिलाड़ी भी फॉर्म में हैं। यह इस सीजन कोलकाता का आखिरी घरेलू मैच भी होगा। IPL 2024 से एलिमिनेट हो चुकी मुंबई इंडियंस इस मैच में कुछ उन खिलाड़ियों को आराम दे सकती है, जिन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। लगातार खेल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बेंच पर बैठाया जा सकता है। पीयूष चावला की जगह कुमार कार्तिकेय प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइटराइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा।
इम्पैक्ट प्लेयर: डेवाल्ड ब्रेविस
हेड टू हेड के आंकड़े
कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड की बात की जाए तो MI का पलड़ा काफी भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 33 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 23 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स को 10 मैच में जीत मिली है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कॉलिन मुनरो ने लिया संन्यास
ये भी पढ़ें: लियोनल मेसी के नैपकिन के लिए ऑक्शन शुरू, करोड़ों की कीमत का अनुमान
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines