IPL 2024 King Kohli: विराट कोहली को अक्सर फैंस ‘किंग कोहली’ के नाम से भी पुकारते हैं। लेकिन शायद ही कोई जानता होगा कि विराट कोहली को किंग नाम से पहली बार किसने बुलाया था। दरअसल विराट कोहली अब आईपीएल 2024 के अपने पहले मैच की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विराट कोहली को बीते दिन 19 मार्च को आरसीबी अनबॉक्स 2024 के कार्यक्रम में देखा गया था। इस दौरान विराट कोहली ने फैंस से अपील की थी कि आप मुझे किंग नाम न बुलाए। मुझे आप विराट कोहली कह सकते हैं।
किसने दिया विराट को ‘किंग’ नाम
काफी पहले से विराट कोहली को फैंस किंग कोहली के नाम से पुकारते आ रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर देखा जाता है कि विराट किंग कोहली के नाम ट्रेंड में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते विराट को किंग नाम किसने दिया है? चलिए हम आपको बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुणाल गांधी नाम के एक शख्स ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने सबसे पहले विराट कोहली के लिए किंग शब्द का इस्तेमाल किया था।
कुणाल का कहना है कि साल 2014 में जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी तो वे विराट कोहली को एक जर्सी भेंट करना चाहते थे। उस वक्त विराट काफी अच्छी फॉर्म में थे तब अचानक ने से मेरे दिमाग में किंग शब्द आया और मैनें जर्सी पर किंग कोहली लिखवा दिया था। जिसके बाद मैनें विराट कोहली को वो जर्सी गिफ्ट की औक कोहली ने उस जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया और जर्सी दर्शकों को दिखाई। इसके बाद से फैंस विराट को किंग कोहली कहने लगे थे। बता दें, कुणाल गांधी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और टीम इंडिया के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
अब विराट ने किंग न कहने की अपील की
आरसीबी अनबॉक्स 2024 कार्यक्रम के दौरान जब विराट कोहली की मंच में एंट्री हुई थी तब स्टेडियम में मौजूद दर्शक किंग कोहली-किंग कोहली नाम से चिल्लाने लगे थे। जिसके बाद विराट थोड़ी देर के लिए चुप हो गए थे। इसके बाद विराट ने कहा था कि मुझे आप लोग किंग बुलाना बंद कीजिए। मुझे शर्म आती है किंग नाम सुनकर। इसके बाद विराट ने कहा था कि आप मुझे विराट नाम से बुला सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली को नहीं पसंद ‘किंग’ सुनना, फैंस से की खास अपील
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का क्यों टूटा ‘दिल’? सामने आई बड़ी वजह!
ये भी पढ़ें:- Smriti Mandhana के साथ ट्रॉफी हाथ में लेकर शख्स ने खिंचाई फोटो, आखिर क्या हैं दोनों का रिश्ता?
संबंधित खबरें
Roman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
6 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
32 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
43 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
47 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines