IPL 2024 Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या अब आईपीएल 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं। मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में पूजा-पाठ करने के बाद हार्दिक ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। टूर्नामेंट से पहले हार्दिक पांड्या ने इशारा दे दिया है कि वे इस बार आईपीएल में और ज्यादा खतरनाक होने वाले हैं। कई सालों के बाद हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं ऐसे में शानदार वापसी को लेकर हार्दिक कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि चोट के बाद कमबैक करने पर हार्दिक का प्रदर्शन कैसा रहने वाला है? मुंबई इंडियंस अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगी। मुंबई इंडियंस का पहला मैच गुजरात टाइटंस के साथ होने वाला है।
हार्दिक ने नेट्स पर लगाए हिटिंग शॉट
मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या ने पहला नेट सेशन जॉइन किया। इस दौरान नेट्स पर हार्दिक ने जमकर पसीना बहाया और हिटिंग शॉट्स की तैयारी की। जिससे साफ जाहिर होता है कि हार्दिक आईपीएल 2024 में और ज्यादा खतरनाक दिखने वाले हैं। बता दें, इससे पहले दो साल हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। इस दौरान एक बार हार्दिक ने गुजरात को आईपीएल का चैंपियन भी बनाया। वहीं दूसरी बार हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस फाइनल तक पहुंची थी।
आईपीएल 2024 से पहले MI की बढ़ी मुश्किलें
आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। खिलाड़ियों की चोट ने टीम की चिंता बढ़ा रखी है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। सूर्यकुमार इन दिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार पहले दो मैचों से बाहर रह सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इंग्लैंड के साथ खेले गए धर्मशाला टेस्ट के आखिरी दिन थोड़ी परेशानी में दिखे थे जिसके बाद उनको मैदान से बाहर भी जाना पड़ा था। ऐसे में रोहित को लेकर भी टीम थोड़ी चिंता में है।
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, मारियो शेफर्ड, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, नमन धीर।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिलेगा नया कप्तान! कोच ने दिए बड़े संकेत
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा T20 WC में कभी नहीं करना चाहेंगे ये 3 गलतियां, फिर से गंवानी पड़ जाएगी ट्रॉफी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें, बाहर होगा स्टार खिलाड़ी!
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
25 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
51 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
53 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines