IPL 2024: आईपीएल 2024 शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। सभी टीम इस मेगा टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटी है। वहीं अब गुजरात टाइटंस के एक धाकड़ खिलाड़ी की टी20 क्रिकेट में धमाल देखने को मिला है। सर्जरी के बाद इस खिलाड़ी ने क्रिकेट मैदान पर कहर बरपाया है। आईपीएल 2024 सीजन-17 की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है कि उसका धाकड़ खिलाड़ी सर्जरी के बाद फॉर्म में लौट आया है।
राशिद खान ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड
इन दिनों अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। जिसका एक मैच 15 मार्च को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम की कमान राशिद खान के हाथों में है। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम दर्ज किए। इसके साथ ही राशिद खान किसी भी अफगान कप्तान द्वारा टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल डालने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान नवरोज मंगल के नाम था। जिन्होंने साल 2010 में एक मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।
अफगानिस्तान कप्तान का टी20 क्रिकेट में बेस्ट प्रदर्शन
राशिद खान बनाम आयरलैंड 4-0-19-3 (साल 2024)
नवरोज मंगल बनाम आयरलैंड 4-0-23-3 (साल 2010)
गुलबदीन नायब बनाम श्रीलंका 4-0-28-3 (साल 2023)
मोहम्मद नबी बनाम स्कॉटलैंड 4-0-12-2 (साल 2013)
मोहम्मद नबी बनाम श्रीलंका 4-0-14-2 (साल 2022)
मैच को आयरलैंड ने 38 रन से जीता
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए थे। आयरलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हैरी ट्रैक्टर ने सबसे ज्यादा 56 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम 18.4 ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद इशाक ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद नबी ने 25 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुशीर खान का आईपीएल फ्रेंचाइजीज को करारा जवाब, मकसद टीम इंडिया के लिए खेलना
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘हमेशा लगता है थोड़ा सा सर्कस..’, वापसी से पहले मिचेल स्टार्क की आईपीएल पर टिप्पणी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2026 के वेन्यू हुए तय, ICC ने क्वालिफिकेशन प्रोसेस भी किया जारी
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
36 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
58 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines