IPL 2024 Parthiv Patel On Glenn Maxwell: आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच को आरसीबी ने 4 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जीवित रखा है। गुजरात के खिलाफ आरसीबी के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर से फ्लॉप शो देखने को मिला।
इस मैच में मैक्सवेल 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए। मैक्सवेल की खराब बल्लेबाजी पर टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कॉमेंटेटर पार्थिव पटेल ने कॉमेंट किया, जो आरसीबी फंस को रास नहीं आया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फंस ने पार्थिव की जमकर क्लास लगाई।
मैक्सवेल ओवररेटेड खिलाड़ी
दरअसल ग्लेन मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2024 बेहद खराब रहा है। खराब फॉर्म के चलते मैक्सवेल ने बीच में ब्रेक भी लिया था। जिसके बाद मैक्सवेल ने वापसी की और फैंस को लगा था की अब मैक्सवेल आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा कुछ हो न सका। मैक्सवेल आए और एक बार फिर से फ्लॉप हो गए। जिसके बाद पार्थिव पटेल ने एक्स पर ट्वीट करके लिखा कि मैक्सवेल आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा ओवररेटेड खिलाड़ी हैं। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर पार्थिव पटेल की क्लास लगाई।
आरसीबी ने 4 विकेट से जीता मैच
इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 147 रनों पर ढेर हो गई थी। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शाहरुख खान ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा राहुल तेवतिया ने 35 रन बनाए। वहीं आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज, यश दयाल और विजयकुमार ने 2-2-2 विकेट हासिल किए।
इसके बाद आरसीबी ने 148 रनों के लक्ष्य को 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। आरसीबी की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली ने 42 रन बनाए।
ये भी पढ़ें;- RCB vs GT: विराट कोहली ने खड़े-खड़े जड़ दिया गजब Six, फैंस का जीत लिया दिल, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें:- RCB vs GT: बीमार सिराज ने गुजरात को पानी पिला दिया, ‘मैन ऑफ द मैच’ बनने के बाद बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली ने रचा इतिहास, 1 पारी से बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
18 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines