IPL 2024 GT vs KKR: गुजरात टाइटंस की चिंता बढ़ गई है। अहमदाबाद में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच पर संकट के बादल छा गए हैं। मुकाबले में अभी तक टॉस नहीं हुआ है। इसमें लगातार देरी हो रही है। जिससे गुजरात टाइटंस की धड़कनें बढ़ गई हैं। यदि ये मैच नहीं हुआ तो गुजरात की टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
दोनों टीमों को मिलेंगे एक-एक अंक
दरअसल, गुजरात की टीम के पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। टीम को यदि प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो अपने बचे दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। यदि केकेआर के खिलाफ मैच बारिश से धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएंगे।
इस तरह हो जाएगी बाहर
इससे जीटी के पास अभी के लिए 11 अंक होंगे। इसके बाद यदि वो अपना अगला मैच जीत भी लेती है तो सिर्फ 13 अंक ही हासिल कर पाएगी। जिससे वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी क्योंकि पहले से ही चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 14 पॉइंट्स हैं। वहीं केकेआर के लिए ये नुकसान वाली बात नहीं होगी क्योंकि वह पहले से ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। केकेआर को यदि इस मुकाबले से एक पॉइंट मिलता है तो उसके पास 13 मैच के बाद 19 पॉइंट हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जोस बटलर, विल जैक्स और रीस टॉप्ले ने छोड़ा टीम का साथ, घर हुए रवाना
बारिश होने पर ये हैं नियम
बारिश से प्रभावित मैच में कम से कम ओवर में मैच को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। कम से कम 5 ओवर का मैच हो सकता है। ग्रुप स्टेज के दौरान अतिरिक्त 60 मिनट में पूरा किया जा सकता है। जबकि प्लेऑफ के लिए बारिश से प्रभावित मैच को पूरा करने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है। वहीं जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के बराबर ओवरों तक नहीं खेल पाती, तो डीएलएस के आधार पर नतीजा निकाला जाता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजीव गोयनका-केएल राहुल विवाद पर LSG कोच लांस क्लूजनर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये चाय के प्याले में तूफान
ये भी पढ़ें: IPL 2024: आज हारी तो गुजरात टाइंटस का खेल हो जाएगा खत्म, केकेआर करेगी प्लेऑफ से बाहर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines