IPL 2024 Eight Big Players Injury Ruled Out: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले कई टीमों को बड़ा झटका लगा है। अभी तक आठ बड़े खिलाड़ी आगामी आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा रिप्लेसमेंट के तौर पर तीन नए खिलाड़ियों की भी आईपीएल 17 में एंट्री हो गई है। वहीं इंजरी के कारण छह टीमें दिक्कत में दिखी हैं। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के नाम शामिल हैं। अभी इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों की फिटनेस चर्चा का विषय है। उनकी वापसी पर सस्पेंस है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नाम भी इसमें शामिल हैं।
कौन से 8 खिलाड़ी हुए बाहर?
अगर जो खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं उनकी बात करें तो सबसे बड़ा नाम है मोहम्मद शमी का जो पैर में चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा है मैथ्यू वेड के रूप में जो शुरुआती कुछ मैचों से शेफर्ड शील्ड के कारण बाहर रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। सीएसके के ओपनर डेवोन कॉन्वे को भी आगामी पूरे सीजन से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने बाहर करार दिया है।
इसके अलावा चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि इंग्लैंड के हैं उन्होंने फिट होने के बावजूद बिना कारण के नाम वापस ले लिया है। उन चार खिलाड़ियों में नाम हैं जेसन रॉय और गस अटकिंसन के जो केकेआर का हिस्सा थे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर मार्क वुड और दिल्ली कैपिटल्स के हैरी ब्रूक ने भी आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। इन अंग्रेज खिलाड़ियों के नाम वापस लेने पर बड़ा विवाद भी हो रहा है।
3 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
इसके अलावा जो खिलाड़ी बाहर हुए हैं उनके रिप्लेसमेंट के रूप में भी कुछ खिलाड़ियों की आईपीएल 2024 में एंट्री होगी। मार्क वुड की जगह लखनऊ की टीम ने शमार जोसेफ को साइन किया था। इसके अलावा केकेआर ने जेसन रॉय की जगह फिल साल्ट और अटकिंसन की जगह दुश्मंथा चमीरा को शामिल कर लिया था। अभी कुछ खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की फ्रेंचाइजीज को तलाश है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या आईपीएल से बैन होंगे अंग्रेज? भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े सवाल
यह भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को किया माफ! बुमराह भी हुए खुश, MI के नए Video से तस्वीर साफ
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
54 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines