DC vs KKR: IPL 2025 का 48वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ।
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 190 रन ही बना सकी और कोलकाता ने यह मैच 14 रन से जीत लिया। कोलकाता की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने 62 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में सुनील नरेन ने 3 विकेट लिए और वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले। इस मैच में हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल काफी ज्यादा निराश दिखे।
दिल्ली को मिली 14 रनों से हार
अक्षर पटेल ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि पिच की हालत और हमारी पावरप्ले में गेंदबाज़ी को देखें तो हमने 15-20 रन ज़्यादा दे दिए। हमने कुछ विकेट भी आसानी से गंवा दिए। लेकिन एक अच्छी बात यह रही कि पावरप्ले के बाद हमने उन्हें अच्छी तरह रोका।
बल्लेबाज़ी की बात करें तो, कुछ बल्लेबाज़ भले ही रन नहीं बना पाए, लेकिन 2-3 खिलाड़ियों ने अच्छा योगदान दिया और हम मैच को बहुत नज़दीक तक ले गए। जब विप्रज बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो उम्मीद बनी हुई थी। अगर आशुतोष भी होते तो शायद हम पहला मैच जैसा कमाल फिर से कर सकते थे।
अपनी चोट को लेकर उन्होंने कहा, “प्रैक्टिस के दौरान डाइव लगाने से मेरी त्वचा छिल गई है, लेकिन अच्छी बात है कि अब 3-4 दिन का ब्रेक है। उम्मीद है, तब तक मैं ठीक हो जाऊंगा।”
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
18 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
50 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines