IPL 2024 CSK vs GT: आईपीएल 2024 में 26 मार्च यानी आज चेन्नई सुपर किंग्स अपना दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ खेलने वाली है। ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी ने बड़ा फैसला लिया है। जो अब काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसस सीएसके की जर्सी पर टीम के कॉर्पोरेट प्रायोजक एसजे अल्कोहल ब्रांड्स का लोगो प्रमुखता से दिखाई देता है। लेकिन सीएसके के खिलाड़ी ने अपनी जर्सी पर अल्कोहलिक उत्पादों के नाम प्रदर्शित करने से मना कर दिया है।
इस खिलाड़ी की जर्सी पर नहीं होगा शराब ब्रांड का लोगो
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। पहले ही मैच में मुस्तफिजुर रहमान ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी और 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं रहमान द्वारा जर्सी के चयन पर तुरंत चर्चा शुरू हो गई। मुस्तफिजुर ने अपनी जर्सी पर अल्कोहलिक उत्पादों के नाम प्रदर्शित करने से मना कर दिया है। जिसके बाद मुस्तफिजुर रहमान को शराब ब्रांड लोगो वाली जर्सी नहीं पहनने की छूट दे दी गई।
इससे पहले भी खिलाड़ी कर चुके हैं मना
मुस्तफिजुर ऐसे पहले खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण अपनी जर्सी पर अल्कोहल ब्रांड का लोगो पहनने से इनकार कर दिया है। इससे पहले, हाशिम अमला, इमरान ताहिर, मोइन अली और राशिद खान जैसे क्रिकेटरों ने भी अपने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए शराब या अन्य नशीले उत्पाद के लोगो वाली जर्सी पहनने से मना कर चुके हैं।
आईपीएल 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पर भरोसा जताते हुए उनको 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2024 के पहले ही मैच में मुस्तफिजुर रहमान ने ये साबित कर दिया कि आखिर सीएसके ने उन पर क्यों भरोसा जताया है। पहले मैच में मुस्तफिजुर रहमान ने विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार को पवेलियन भेजा था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या रोहित शर्मा को दोबारा मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:- CSK Vs GT: गुजरात टाइटंस पर कहर बनकर टूटते हैं रुतुराज गायकवाड़, गिल को रहना होगा सावधान
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, दूसरा मुकाबला नहीं खेलेगा ये आक्रामक बल्लेबाज
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
12 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines