IPL 2024: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए इस सीजन मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इससे ना सिर्फ सीएसके टीम को बल्कि उनके करोड़ों फैंस को भी करारा झटका लगा है। सीएसके के फैंस एक ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वह अपनी टीम को छठी बार ट्रॉफी उठाते देखेंगे। लेकिन क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईपीएल का आगाज होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई मुश्किलें खड़ी हो गई है। चेन्नई के एक या फिर 2 खिलाड़ी नहीं बल्कि 3 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इससे आईपीएल के मुकाबले में सीएसके के लिए इन तीनों स्टार के बिना खेलना आसान नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट के बीच रोहित शर्मा चोटिल! नहीं उतरे मैदान पर; BCCI ने कप्तान को लेकर दिया बड़ा अपडेट
ये 2 खिलाड़ी पहले ही हो गए थे चोटिल
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी डेवोन कॉन्वे और शिवम दुबे की चोटिल होने की खबर आई ही थी कि अब सीएसके के एक और खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। बता दें कि अब मथीशा पथिराना भी चोटिल हो गए हैं। इससे सीएसके की मुश्किलें कम होने की बजाय और बढ़ती ही जा रही है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना के बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई है। इस कारण से खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। अब खिलाड़ी के आईपीएल खेलने पर भी संदेह है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 5th Test Day 3 Live: अश्विन ने इंग्लैंड को दिया तीसरा झटका, मुश्किल में इंग्लिश टीम
खिलाड़ी 6 मार्च को हुए थे चोटिल
गौरतलब है कि मथीशा पथिराना को उस दौरान बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग हो गया, जब वह 6 मार्च को खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में गेंदबाजी के लिए आए थे। हैमस्ट्रिंग होते ही खिलाड़ी को बाहर जाना पड़ा था। शुरुआत में तो ऐसा लग रहा था कि यह चोट मामूली है और वह तीसरे टी20 में वापसी करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन खिलाड़ी तीसरे टी20 से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा वह आईपीएल के भी कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं। वह कब तक फिट हो पाएंगे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। लेकिन इससे सीएसके की टीम और उनके करोड़ों फैंस को जोरदार झटका जरूर लगा है।
ये भी पढ़ें:- UP vs DC: दीप्ति शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ ली हैट्रिक, जानें WPL इतिहास में कितने खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा
22 जून को खेला जाएगा पहला मुकाबला
आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में ही चेन्नई सुपर किंग्स को अपने स्टार खिलाड़ियों की कमी खलने वाली है। आईपीएल सीजन 17 का पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच 22 जून को खेला जाएगा। मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होने वाला है। इसको लेकर फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या तब तक चेन्नई के चोटिल खिलाड़ी रिकवर कर पाते हैं या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर टीम इंडिया, विशाल लीड के बाद भी नहीं पक्की हुई जीत!
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines