IPL 2024 Devon Conway Ruled Out: आईपीएल 2024 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। ड्वेन कॉन्वे अब चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले खबर सामने आई थी कि कॉन्वे इस सीजन के पहले फेज से बाहर हैं लेकिन अब कीवी बल्लेबाज पूरे सीजन से बाहर हो चुका है। वहीं अब सीएसके की टीम में कॉन्वे की जगह एक स्टार खिलाड़ी की एंट्री हुई है। ड्वेन कॉन्वे की जगह की अब सीएसके की टीम में रिचर्ड ग्लीसन की एंट्री हुई है।
टीम के साथ नहीं जुड़ें थे कॉन्वे
आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले ही ड्वेन कॉन्वे चोटिल हो गए थे। सीएसके के लिए कॉन्वे ने काफी शानदार पारियां खेली है। पिछले दो सीजन कॉन्वे ने सीएसके के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल में ड्वेन कॉन्वे ने अभी तक 23 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से 924 रन निकले हैं। इस दौरान कॉन्वे का बेस्ट स्कोर 92 रनों का रहा है। वहीं आईपीएल में कॉन्वे ने 9 अर्धशतक भी लगाए हैं।
रिचर्ड ग्लीसन की टीम में एंट्री
बाकी बचे सीजन के लिए अब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में इंग्लैंड के 36 वर्षीय तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को किया है। अभी तक रिचर्ड ग्लीसन ने 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें उनके नाम 9 विकेट दर्ज हैं। सीएसके ने ऑक्शन के दौरान रिचर्ड ग्लीसन को 50 लाख रूपये में खरीदा था।
कमाल की फॉर्म में CSK
इस सीजन सीएसके की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में हैं और टीम इस सीजन अच्छा खेल दिखा रही है। अभी तक इस सीजन सीएसके ने 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से टीम ने 4 में जीत हासिल की है, इसके अलावा सीएसके को 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल में सीएसके की टीम तीसरी स्थान पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, धोनी के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘धोनी अमेरिका आ रहे हैं..’ रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित शर्मा ने किया खुलासा, सेलेक्टर्स के साथ मीटिंग को लेकर कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
3 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
5 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines