हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024 : पंजाब से हार के बाद मुश्किल में CSK, 5 खिलाड़ियों ने छोड़ा टीम का साथ

IPL 2024 chennai super kings : आईपीएल 2024 में अब चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने लगी है। टीम के 5 खिलाड़ियों ने इस कठिन समय में चेन्नई का साथ छोड़ दिया है।

विज्ञापन
ipl 2024 chennai super kings 5 players injured deepak chahar matheesha pathirana

IPL 2024 chennai super kings : आईपीएल 2024 में 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच को पंजाब किंग्स ने जीतकर सीएसके की मुश्किलों को थोड़ा बढ़ा दिया है। सीएसके के लिए अब प्लेऑफ की राह थोड़ी कठिन हो गई है। वहीं दूसरी तरफ सीएसके के 5 खिलाड़ी चोटिल हैं जो टीम के लिए लगातार खेल नहीं पा रहे हैं। जिससे अब सीएसके की टेंशन थोड़ी बढ़ने लगी है।

कोच ने दी जानकारी

हार के बाद चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि टीम के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल है, इस वजह से वो टीम के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए उपलब्ध नहीं है। फिजियो और डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद ही दीपक पर कोई फैसला संभव होगा। तो वहीं श्रीलंकाई खिलाड़ी महेश तीक्षणा और मथीशा पथिराना भी वीजा की समस्या के कारण से स्वदेश रवाना हो गए हैं। उम्मीद है कि अगले मैच में दोनों श्रीलंकाई खिलाड़ी टीम में मौजूद होंगे। जबकि बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का भी चेन्नई के लिए कमिटमेंट 1 मई तक था। अब वो अपनी सेवाएं अपनी बांग्लादेश टीम को देंगे। उनकी स्वदेश वापसी भी हो चुकी है।

तुषार देशपांडे पर कोच ने दिया अपडेट

तुषार देशपांडे चेन्नई के शानदार तेज गेंदबाजों में से एक हैं। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि तुषार भी इस वक्त बीमार है। उनको फ्लू हो गया है। जिस कारण से वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बीमारी ठीक होने के बाद तुषार मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन

अगले 4 मैचों में चेन्नई की परीक्षा

कल की हार के बाद सीएसके पर मुश्किलों के बादल मंडरा रहे हैं। चेन्नई ने 10 मैचों में 5 जीत और 5 में हार का सामना किया है। ऐसे में अगर चेन्नई को टूर्नामेंट को जीतना है तो उसे अगले 4 मुकाबलों को जीतना होगा। टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी इस हार से निराश दिखे। कप्तान ने माना कि 50 से 60 रन कम बने है। साथ ही स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम की डगर बेहद मुश्किल नजर आ रही है। कप्तान को भरोसा है कि चेन्नई अगले 4 मैचों में जीत की पटरी पर जरूर लोटेगी।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न्यूयॉर्क में मैदान के चारों तरफ बरसेंगे चौके-छक्के, पिच को लेकर क्यूरेटर का बड़ा दावा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘हार्दिक पांड्या की जगह ये खिलाड़ी हो सकता था उपकप्तान’ पूर्व दिग्गज ने उठाया सवाल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola