IPL 2024 AB de Villiers: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) शुरू होने में होने अब बेहद ही कम समय बचा है। वहीं आईपीएल 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आरसीबी टीम में पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स की अब एक बार फिर से वापसी होने वाली है। इस बार एबी डिविलियर्स आरसीबी में एक नई भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। बता दें, 22 मार्च से आईपीएल 2024 की शुरुआत हो रही है और पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला है।
डिविलियर्स का क्या होगा RCB में मया रोल?
एबी डिविलियर्स ने साल 2021 में आईपीएल को अलविदा कह दिया था। आरसीबी के लिए डिविलियर्स ने काफी क्रिकेट खेला था। अब एक बार फिर से डिविलियर्स आरसीबी में वापसी करने के लिए तैयार हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी आईपीएल के नए सीजन के लिए भारत आने के लिए तैयार हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए एबी डिविलियर्स ने बताया कि वह 2024 सीजन में आरसीबी में एक छोटे कोचिंग कार्यक्रम के लिए तैयार हो सकते हैं। इसको लेकर उनकी विराट कोहली से भी बातचीत हुई है। डिविलियर्स का कहना है कि अभी अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन विराट चाहते हैं कि मैं आईपीएल 2024 के लिए भारत आऊं और आरसीबी के बल्लेबाजों के साथ थोड़ा समय बिताऊं।
ऐसे में अगर अब एबी डिविलियर्स आरसीबी के बल्लेबाजों को गाइड करते हैं तो ये आरसीबी को थोड़ी मजबूती देगा। आरसीबी भी इस बार आईपीएल में पूरी मजबूती के साथ मैदान पर उतरने वाली है। विराट कोहली भी अब आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। आईपीएल के दौरान फैंस विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी देखना काफी ज्यादा पसंद करते थे।
डिविलियर्स का आईपीएल करियर
एबी डिविलियर्स ने काफी पहले ही आईपीएल को अलविदा कह दिया था। लेकिन आईपीएल में डिविलियर्स का प्रदर्शन काफी शानदार था। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 184 मैच खेले थे। जिसमें डिविलियर्स ने 5162 रन बनाए थे। इस दौरान एबी के बल्ले से 40 अर्धशतक और 3 शतक निकले थे। आईपीएल में एबी डिविलियर्स का बेस्ट स्कोर नाबाद 133 रनों का था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: एक खिलाड़ी की चोट से खुली देवदत्त पडिक्कल की किस्मत, मिल गया डेब्यू का मौका
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में एक बार फिर हुआ विवाद, अंपायर से भिड़ गई श्रीलंका टीम
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 5th Test Live: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू, अश्विन-बेयरस्टो के लिए खास धर्मशाला टेस्ट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
12 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines