Inida vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में एक 24 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर है। हालांकि ऐसा तभी मुमकिन है जब धर्मशाला टेस्ट में एक और नए खिलाड़ी का डेब्यू हो। दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अभी तक सीरीज के तीन मैच जीतकर टीम इंडिया 3-1 से आगे है। अब सीरीज का आखिरी मैच जीतकर भारतीय टीम 4-1 से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
क्या है 24 साल पुराना रिकॉर्ड?
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मशाला टेस्ट में रजत पाटीदार को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। जिससे देवदत्त पडिक्कल को टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। दरअसल इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अभी तक टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं। जिसमें सरफराज खान, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल और आकाश दीप शामिल हैं। ऐसे में अगर धर्मशाला टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल भी टीम इंडिया के डेब्यू करते हैं तो इस सीरीज में पडिक्कल भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके साथ ही 24 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।
इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2000 में खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। जिसमें मुरली कार्तिक, मोहम्मद कैफ, वसीम जाफर और निखिल चोपड़ा ने टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।
डेब्यू खिलाड़ियों का दिखा जलवा
इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। हालांकि रजत पाटीदार को छोड़ दे तो सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और आकाश दीप ने सीरीज में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। सरफराज खान ने अपने पहले ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे।
इसके बाद ध्रुव जुरेल ने भी चौथे टेस्ट मैच में काफी शानदार प्रदर्शन किया था और उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं आकाश दीप ने भी अपने डेब्यू टेस्ट में 3 विकेट हासिल किए थे। अब अगर देवदत्त आखिरी टेस्ट में डेब्यू करते हैं तो उनसे भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : धर्मशाला में होगा भारत-इंग्लैंड का असली टेस्ट, देखें टीम इंडिया की संभावित Playing 11
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या हार्दिक पांड्या को सताने लगा फैंस की नाराजगी का डर? नए सीजन से पहले मांगा सपोर्ट
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘रुतुराज गायकवाड़ बन सकते हैं CSK के नए कप्तान!’ फ्रेंचाइजी के नए Video से क्या मिले संकेत
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
7 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
29 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
47 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
51 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines