IND W vs AUS W: आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में बीते दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली, लेकिन खराब गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. वहीं टीम इंडिया पर जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली का बड़ा बयान सामने आया.
जीत के बाद क्या बोली एलिसा हीली
टीम इंडिया पर जीत हासिल करने के बाद एलिसा हीली ने बताया कि “हम उन दो अंकों का फायदा उठाकर 50 ओवरों के मैच में 330 रनों का पीछा करेंगे। यह हमारे लिए नया क्षेत्र है, इसलिए मुझे खुशी है कि अब हमें ऐसा करने का आत्मविश्वास मिला है, और उम्मीद है कि हमें इसे दोबारा नहीं करना पड़ेगा, लेकिन अगर हमें ऐसा करना पड़ा, तो हम जानते हैं कि हम यह कर सकते हैं.”
ये भी पढ़ें:-IND W vs AUS W: भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल में किया खेला, इस नंबर पर है टीम इंडिया
आगे उन्होंने कहा “हमारे शीर्ष क्रम को लगा कि हमें थोड़ा और योगदान देना चाहिए। मुझे लगता है कि टूर्नामेंट का चलन शुरुआत में कुछ छोटे-मोटे पतन का रहा है, और इससे टीमें दबाव में आ रही हैं, लेकिन आज हमारे लिए जो मौका था, यह जानते हुए कि हमें एक बड़े लक्ष्य का पीछा करना है, मुझे लगता है कि अच्छी शुरुआत करना बेहद ज़रूरी था। लिचफील्ड ने मुझ पर से काफी दबाव कम कर दिया.”
टीम इंडिया को 3 विकेट से मिली हार
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 48.5 ओवर में 330 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. टीम इंडिया की तरफ से उपकप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली, उनके अलावा प्रतिका रावल ने 75 रन बनाए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस बड़े लक्ष्य को 49 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एलिसा हीली ने शतक लगाते हुए 142 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा एलिसे पेरी ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
संबंधित खबरें
अर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
4 mins agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
9 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
9 mins agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
50 mins agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
56 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
1 hr agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines