T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने में अब चंद दिन बचे हैं। 1 जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहा है। विश्व कप के लिए अभी तक भारतीय टीम का अब तक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, विश्व कप 2024 के लिए टीम का ऐलान करने की ICC की डेडलाइन काफी करीब है, ऐसे में जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है।
1 मई है डेडलाइन
अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति IPL के दौरान खिलाड़ियों पर नजर रखे हुए है। जल्द ही भारतीय सिलेक्टर्स की मीटिंग में टीम इंडिया का चयन होगा। यह बैठक इस महीने के आखिरी में या फिर मई के पहले दिन हो सकती है। दरअसल, टी20 विश्व कप के ICC ने टीम घोषित करने की डेडलाइन 1 मई रखी है। ऐसे में 2 मई से पहले तक हर हाल में भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो जाएगा। इस बार विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
टी20 विश्व कप के लिए भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता मौका
हालांकि चयनकर्ता यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, रियान पराग और मयंक यादव पर भी दांव लगा सकते हैं। IPL 2024 में अब तक यह खिलाड़ी शानदार लय में नजर आ रहे हैं। तेज गेंदबाज मयंक यादव चोटिल हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। वहीं खराब शुरुआत के यशस्वी जायसवाल धीरे-धीरे लय प्राप्त कर रहे हैं। ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए कई उपयोगी पारियां खेली हैं।
ये भी पढ़ें: यह स्टेडियम हाइब्रिड SISGrass टेक्नोलॉजी वाला पहला भारतीय मैदान बना, जानिए इस तकनीक के बारे में
ये भी पढ़ें: IPL 2024: स्टेडियम से पोस्ट कीं तस्वीरें तो होगी कार्रवाई, BCCI ने प्लेयर्स, टीम और कमेंटेटर को चेताया
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines