हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: पूरन ने रोका गुजरात टाइटंस का विजय रथ, LSG ने 6 विकेट से हासिल की जीत

LSG vs GT:  आईपीएल 2025 का 26वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया।

विज्ञापन

LSG vs GT:  आईपीएल 2025 का 26वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में 4 विकेट खोकर LSG ने इस स्कोर को हासिल कर लिया। इसी के साथ गुजरात का विजय रथ भी रुक गया है।  साथ गुजरात का विजय रथ भी रुक गया है।

LSG ने हासिल की जीत

181 रन के स्कोर का पीछा करते हुए लखनऊ ने शानदार शुरुआत की। पंत और मारक्रम ने पहले विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। इस दौरान पंत 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद मारक्रम और पूरन ने टीम को संभाला। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की। खतरनाक होती इस साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा। उन्होंने मारक्रम को 58 रन के स्कोर पर आउट किया। इस दौरान पूरन ने लगातर तेजी से रन बनाए। वो 34 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद आयुष और मिलर ने मिलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की। इस दौरान मिलर क्लीन बोल्ड हो गए । इसके बाद आयुष बडोनी ने आखिरी ओवर में 6 छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी.

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने दिखाया दम

इससे पहले साई सुदर्शन (56) और कप्तान शुभमन गिल (60) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात टाइटंस बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। दोनों ने मिलकर 120 रन की बड़ी साझेदारी की। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और गुजरात को 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन पर रोक दिया। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए।

विज्ञापन

 

उन्होंने 14वें ओवर में पहली ही गेंद पर सुदर्शन को और आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को आउट किया, जिससे लखनऊ को वापसी का मौका मिला। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने आखिरी ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड और राहुल तेवतिया को आउट कर गुजरात की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। उन्होंने 34 रन देकर 2 विकेट लिए।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola