DC vs KKR: आईपीएल 2025 का 48वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। KKR ने दिल्ली को रन से हरा दिया है। 205 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी।
दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया निराश
205 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही। इन फॉर्म बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद करुण नायर और फाफ ने पारी को संभाला। दोनों ने 39 रन की साझेदारी की। खतरनाक होती इस साझेदारी को वैभव ने तोड़ा। उन्होंने करुण नायर को 15 रन पर आउट किया। उनके आउट होने के बाद राहुल भी 7 रन बनकर रन आउट हो गए। तीन विकेट गिरने के बाद अक्षर और फाफ ने 76 रन की साझेदारी की। अक्षर को नरेन ने आउट किया। उन्होंने 23 गेंदों में 43 रन बनाए। अक्षर पटेल के आउट होने के बाद दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। KKR के लिए नरेन ने 3 विकेट लिए ।
KKR के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह की शानदार पारियों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में 9 विकेट पर 204 रन बना लिए। रघुवंशी ने 32 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 36 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 61 रन की अहम साझेदारी की, जिससे कोलकाता एक मजबूत स्कोर तक पहुंच सका।
ओपनर सुनील नारायण (27 रन), रहमानुल्लाह गुरबाज (26 रन) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (26 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया। दिल्ली की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 43 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं कप्तान अक्षर पटेल ने 27 रन देकर 2 विकेट और लेग स्पिनर विपराज निगम ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए। दोनों ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
31 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
31 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines