Samay Shrivastava: भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि इमोशन भी है। करोड़ों युवा भारत में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकतर खिलाड़ियों को टीम इंडिया से खेलने का मौका नहीं मिलता है। इसलिए कई खिलाड़ी भारत छोड़ किसी और देश का रुख करते हैं। यहां हम एक ऐसे ही खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, जिसका सपना कभी भारत का प्रतिनिधित्व करने का था। इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ खेलने का सपना भी देखा। लेकिन दुर्भाग्य से भोपाल के रहने वाले अंकुर श्रीवास्तव को बड़े मंच पर क्रिकेट खेलने के लिए भारत छोड़ना पड़ा।
एशिया कप में टीम इंडिया के खिलाफ उतरेगा ये खिलाड़ी
भोपाल के रहने वाले समय श्रीवास्तव 5 साल पहले भारत छोड़कर ओमान चले गए थे। उन्होंने ओमान में जाकर क्रिकेट खेला और कुछ साल में ही उन्हें ओमान का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल गया। एशिया कप 2025 में उन्हें एशिया कप के लिए ओमान टीम में चुना गया है। समय श्रीवास्तव जिस भारतीय टीम के लिए कभी खेलने का सपना देख रहे थे अब वह एशिया कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए उतरेंगे। समय के कोच जेपी त्यागी को उनसे खासा उम्मीदे हैं। उन्होंने कहा कि उनके समर्पण और कौशल ने उन्हें आगे बढ़ाया और प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी सहित विभिन्न आयु वर्गों में भोपाल और मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को ग्रुप A में ही रखा गया है। भारत और ओमान के बीच 19 सितंबर को मैच खेला जाएगा।
ऐसा रहा है करियर
34 साल के समय श्रीवास्तव ने अब तक ओमान के लिए 12 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी से 25 बल्लेबाजों को शिकार भी बनाया है। इसके अलावा 15 टी-20 मैच में उन्होंने 15 विकेट भी चटकाए हैं। समय ने ओमान के लिए आखिरी मैच यूएसए के खिलाफ मई 2025 में खेला था। इस मैच में उन्होंने 1 विकेट और 5 रन नाबाद बनाए थे।
संबंधित खबरें
हारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
23 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
38 mins agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
1 hr agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
1 hr ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
2 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
2 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
2 hrs agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
2 hrs agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines