Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और दुबई में शुरू होने जा रही चैम्पियंस ट्रॉफी में सभी आठ टीमें नई जर्सी में दिखेंगी। टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी। इस नई जर्सी के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह दिखाई दिए। हालांकि, नई जर्सी में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह था मेजबान देश पाकिस्तान का नाम। दरअसल हर आईसीसी टूर्नामेंट में सभी टीमों की जर्सी पर मेजबान देश का नाम लिखा होता है।
पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि भारत टूर्नामेंट के ऑफिशियल लोगो के तौर पर पाकिस्तान के नाम वाली जर्सी नहीं पहनेगा। हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बाद में कंफर्म कर दिया कि भारतीय टीम आईसीसी के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेगी। हाल के दिनों में यह पहली बार है कि भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम छपा है। इससे पहले पाकिस्तान की मेजबानी में टीम इंडिया ने दो साल पहले एशिया कप खेला था, जहां दोनों में से टीम की जर्सी पर भी मेजबान का नाम नहीं था। भारत की नई जर्सी पर पाकिस्तान का नाम आने पर भारतीय फैंस भड़क गए हैं, जहां उन्होंने पाकिस्तान और पाक फैंस को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
भारत दुबई में खेलेगा अपने सभी मैच
बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत सरकार ने पाकिस्तान में टीम इंडिया को भेजने के लिए बीसीसीआई को परमिशन नहीं दी। इसके बाद टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा रहा है, जहां उसे अपने सभी ग्रुप गेम दुबई में खेलने हैं। अगर वे नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करते हैं, तो वे मैच भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्रिकेटर्स के परिवारवालों को मिली खुशखबरी, BCCI ने रखी ये शर्त
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
25 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
28 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines