Minnu Mani Tiger: 25 साल की युवा भारतीय महिला क्रिकेटर मिन्नू मणि के परिवार में मातम छा गया है, जहां उन्होंने बताया कि उनकी चाची केरल के वायनाड में बाघ के हमले में मारी गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। मिन्नू की 48 वर्षीय चाची राधा पर शुक्रवार को कॉफी बीन्स की कटाई करते समय एक बाघ ने बेरहमी से हमला कर दिया। उसकी मौत के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए।
इस विरोध की वजह से ही सरकार को यह घोषणा करनी पड़ी कि अगर अधिकारी बाघ को जिंदा नहीं पकड़ सके तो उसे गोली मार दी जाएगी। ONmanorama के हवाले से मिन्नू ने लिखा, ‘यह खबर काफी चौंकाने वाली है। मुझे अभी-अभी इसके बारे में पता चला। पंचरक में बाघ के हमले की शिकार मेरी चाचा की पत्नी हैं।’ उन्होंने इलाके के लोगों की सुरक्षा की मांग की और उम्मीद जताई कि बाघ को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि बाघ को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, जिससे इलाके के लोगों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।’
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे टी-20 में ऐसा रहेगा मौसम का हाल, क्या बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा?
प्रियंका गांधी ने जताया दुख
इस घटना पर वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने भी दुख जताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, ‘राधा की दुखद मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है, जिन्हें पंचराकोली, मनंतवाडी में कॉफी की फसल काटते समय बाघ ने मार डाला था। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। इस मुद्दे के समाधान के लिए स्थायी समाधान की तत्काल आवश्यकता है।’
ऐसा है मिन्नू मणि का करियर
इस बीच केरल सरकार ने राधा के परिवार को तत्काल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। बता दें कि मिन्नू मनी ने भारत के लिए तीन वनडे और चार टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः तीन और पांच विकेट लिए हैं। मिन्नू महिला प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलती हैं। उनहोंने इस टीम के लिए आठ मैचों में तीन विकेट झटके हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं हार्दिक पांड्या, बनाने होंगे केवल 5 रन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
14 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
34 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines