Indian Cricket Team की ओर से टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले दिग्गज खिलाड़ी की नजर 7 साल के बाद टीम में वापसी पर टिकी हुई है। इस स्टार बल्लेबाज ने हालिया कुछ महीनों में लाजवाब क्रिकेट भी खेली है। ऐसे में संभावना है कि इस दिग्गज बल्लेबाज की टीम में वापसी हो सकती है। ये दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल महाराजा टी20 क्रिकेट लीग में अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत रहा है।
कौन है ये दिग्गज बल्लेबाज
दिग्गज खिलाड़ी का नाम करुण नायर हैं, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में नाबाद 303 रन की पारी खेलकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। करुण नायर पिछले सात सालों से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन टीम में उनकी वापसी नहीं हो पा रही है। हाल ही में टेस्ट टीम से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के जाने के बाद, युवा प्रतिभाओं की एक नई पीढ़ी खाली जगह को भरने के लिए तैयार है। ऐसे में करुण नायर को उम्मीद है कि उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया में उनकी वापसी हो सकती है।
2017 में खेला था आखिरी मैच
करुण नायर ने टीम इंडिया की ओर से आखिरी मैच 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। तब से, वह अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने के लिए चुनौतीपूर्ण सफर पर हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन बनाकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि इस पारी के अलावा करुण नायर फ्लॉप रहे थे। उन्होंने 6 मैच में कुल 374 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरी ओर मौजूदा सीजन में वो बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सत्र में काउंटी टीम के लिए सात मैचों में कुल 484 रन बनाए हैं। रणजी मैच में करुण ने विदर्भ के लिए 10 मैचों में दो शतकों की मदद से 690 रन बनाकर टेस्ट टीम में अपनी वापसी का मजबूत दावा ठोक दिया है।
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा पर 50 करोड़ रुपये की बोली लगाएगी LSG? संजीव गोयनका का बड़ा बयान आया सामने
कैसा रहा है करिअर
करुण नायर ने टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले हैं। जबकि टी20 क्रिकेट में उन्हें कभी भी भारतीय टीम में नहीं चुना गया। 6 टेस्ट मैच में करुण नायर ने 374 रन और 2 वनडे मैच में उन्होंने 46 रन बनाए हैं। वहीं, अगर आईपीएल करिअर की बात की जाए तो करुण नायर ने आईपीएल में कुल 76 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1496 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 10 अर्धशतक जड़े हैं।
क्या बोले करुण नायर
करुण नायर का कहना है कि वो भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। कभी-कभी ये सोचने में ही उलझ जाते हैं कि आगे क्या होने वाला है। उन्होंने पिछले एक साल में सभी प्रारूपों में बहुत रन बनाए हैं। वो वही करने की कोशिश कर रहें जो पिछले एक साल से कर रहे हैं। वो हर मौके को एक नए दिन की तरह से ले रहे हैं। हर कोई अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए ये खेल खेलता है और उनका अब यही एक लक्ष्य है कि उन्हें टीम इंडिया की टेस्ट टीम में वापसी करनी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वो ऐसा कर सकते हैं उन्हें पता है कि वह काफी अच्छे हैं।
ये भी पढ़ें:- PAK vs BAN पहले मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव, इन दिग्गजों की हुई एंट्री
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
15 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines