Ishan Kishan: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अब अपने फैसले पर यू-टर्न लेते हुए नजर आ सकते हैं। 2023 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन अपने इस फैसले से टीम इंडिया में अपनी वापसी की राह देख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम के चयनकर्ताओं से मिले इशारे के बाद उन्होंने अपना मन पूरी तरह से बदल लिया है।
किस फैसले से पलटेंगे ईशान किशन
ईशान किशन टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों को सलाह दी थी कि वह घरेलू क्रिकेट खेलें तो उनकी टीम में वापसी जल्दी संभव होगी। लेकिन ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में अपनी राज्य टीम झारखंड का प्रतिनिधित्व नहीं करने का फैसला किया औऱ इसके बजाय आईपीएल की ट्रेनिंग में जुट गए। इसके चलते बीसीसीआई ने ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में भी शामिल नहीं किया था और न ही उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल पाई थी।
आईपीएल में भी रहे फ्लॉप
घरेलू क्रिकेट को छोड़कर आईपीएल की तैयारी में जुटे ईशान किशन के लिए आईपीएल का सीजन भी अच्छा नहीं रहा। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैच में महज 320 रन बनाए। टीम भी अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही।
अब लेंगे यूटर्न
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार ईशान किशन अब घरेलू क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ईशान किशन ने ये फैसला चयनकर्ताओं से मिले इशारे के बाद लिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईशान किशन ने झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी उपलब्धता के बारे में बता दिया है। उन्हें इस सीजन में टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है।
श्रेयस अय्यर ने बनाई टीम में जगह
क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी इस बात पर ही निर्भर करेगी कि वह अपने घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं या नहीं। श्रीलंका दौरे पर चुने गए श्रेयस अय्यर भी बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर चल रहे थे। लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए अच्छा खेल दिखाया, जिसके बाद उनका टीम में चयन हुआ।
कैसा है ईशान किशन का करिअर
ईशान किशन ने भारत के लिए अब तक 27 वनडे, 32 टी20 और 2 टेस्ट मैच खेले हैं। 27 वनडे मैचों में उन्होंने 933 रन, 32 टी20 मैच में 796 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:Paris Olympics में लक्ष्य सेन से हारकर भी जीत गया ये शख्स, मैच से पहले छिपाई इतनी बड़ी बात
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: लड़के से लड़की बनी बॉक्सर को मिलेगा मेडल, हंगरी की एथलीट को दी शिकस्त
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में आज भारत का गोल्ड मेडल हो सकता है पक्का, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: IND vs SL दूसरे मैच से पहले ही श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टीम से बाहर
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines