ICC World Test Championship 2023-25 : भारतीय क्रिकेट टीम अगले सप्ताह बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने उतरेगी। ये दोनों ही मैच भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होंगे। ये दोनों मैच तय करेंगे कि भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मैच में कैसे पहुंचेगी। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई करने के लिए भारतीय टीम को कितने मैचों में जीत की जरूरत है।
अभी क्या है भारत की स्थिति
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल 68.52% जीत प्रतिशत के साथ टॉप पर है। भारत ने अब तक वेस्टइंडीज को 1-0 और इंग्लैंड को 4-1 के अंतर से हराया है। जबकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम ने 1-1 से ड्रॉ खेला है। अब भारत को बांग्लादेश से 2, न्यूजीलैंड से 3 और ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट मैच खेलना है।
अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 62.5% के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि, मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड 50% जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। टीम इंडिया को अब 10 टेस्ट मैच और खेलने हैं, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करके ही टीम फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
कितने मैचों में चाहिए होगी जीत
आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत को अपनी जीत का प्रतिशत 60% से ऊपर बनाए रखने के लिए अगले 10 टेस्ट मैचों में से कम से कम 7 मैच जीतने होंगे। इसमें भारत बांग्लादेश के खिलाफ 2 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगा। इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी पिछली दो टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है। इससे भारत का भी आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।
हालांकि, भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-2 में रहना होगा। ऐसे में भारत अगर 5 मैच जीत लेता है तो 1 ड्रॉ खेलता है तो भी भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा। वहीं, अगर भारत 6 जीत दर्ज करता है, तो उसकी जीत का प्रतिशत 64.03% हो जाएगा, जिससे टीम का फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।
दूसरी टीमों की क्या है स्थिति
वर्ल्ड टेस्ट रैंकिंग की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके 7 मैच बचे हैं। ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचने के लिए 4 मैच जीतने होंगे या फिर 3 मैच में जीत और 1 मैच ड्रॉ खेलना होगा। वहीं, तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है जिसके 8 मैच बचे हैं। न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 6 मैच में जीत या फिर 5 मैच में जीत और 1 ड्रॉ की जरूरत होगी।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
14 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
47 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines