हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BAN vs IND: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, जानें शेड्यूल

BAN vs IND: बांग्लादेश के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है।

विज्ञापन
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान।

BAN vs IND: बांग्लादेश के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। इसके अलावा उपकप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना संभालेंगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 28 अप्रैल को होगी और आखिरी मैच 9 मई को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम जल्द ही बांग्लादेश के लिए रवाना होगी।

28 अप्रैल से शुरू होगी सीरीज

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज के शेड्यूल की बात करें तो सीरीज का पहला टी20 28 अप्रैल को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा टी20 30 अप्रैल को, तीसरा मैच 2 मई को, चौथा मुकाबला 6 मई को और आखिरी मुकाबला 9 मई को होगा। सीरीज के सभी मुकाबले सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विज्ञापन

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20: 28 अप्रैल, सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दूसरा टी20: 30 अप्रैल, सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
तीसरा टी20: 2 मई, सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
चौथा टी20: 6 मई, सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
पांचवां टी20: 9 मई, सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, सजना सजीवन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, सैका इशाक , आशा शोभना, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: KKR vs RR Playing 11: कोलकाता के खिलाफ 2 बदलावों के साथ उतरेगी राजस्थान, दिग्गजों की होगी वापसी

ये भी पढ़ें: यह स्टेडियम हाइब्रिड SISGrass टेक्नोलॉजी वाला पहला भारतीय मैदान बना, जानिए इस तकनीक के बारे में

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola