हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND-W vs SL-W: कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? कट सकता है 99 विकेट लेने वाली गेंदबाज का पत्ता

IND W vs SL W: महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम 9 अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी। करो या मरो मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है।

विज्ञापन

IND W vs SL W: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भाग ले रही है। दुबई में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सफर खराब रहा। मेन इन ब्लू को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीत कर सेमाफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। 9 अक्टूबर को भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ भिड़ेगी। ऐसे में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर इन 11 खिलाड़ियों को लेकर मैदान में उतर सकती हैं।

ऐसा हो सकता है बल्लेबाजी विभाग

सलामी बल्लेबाज के रूप में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना को मौका मिलने की उम्मीद है। हलाांकि अब तक खेले गए 2 मैच में टीम इंडिया की इन दोनों धुरंधरों ने निराश किया है। दोनों की ओर से अब तक बड़ी पारी नहीं निकली है। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स टॉप मिडिल ऑर्डर में अपनी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। जबकि ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा लोअर मिडिल ऑर्डर में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस को देख फैंस को याद आए रोहित- मेसी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

गेंदबाजी विभाग में अरुधंति रेड्डी अब तक भारत की ओर से स्ट्राइकर बॉलर की भूमिका में नजर आई हैं। उनके अलावा रेणूका सिंह इस टूर्नामेंट में संघर्ष करते हुए दिखाई दी हैं। वहीं भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर का श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में पत्ता कट सकता है। दरअसल वस्त्राकर चोट की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में नहीं खेल सकी थीं। वह भारत के लिए सबसे अहम गेंदबाज भी हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक तीनों ही फॉर्मेट में 99 विकेट झटके हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल और आशा शोभना।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola