India vs Sri Lanka 1st ODI Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला कोलंबो में खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों टीमों ने कमर कस ली है। इस सीरीज में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की भी वनडे टीम में वापसी हो रही है। वनडे सीरीज को लेकर अब टीम इंडिया के पास दो-दो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। जिसमें ऋषभ पंत और केएल राहुल शामिल हैं। पंत को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलते हुए देखा गया था। आईपीएल 2024 के बाद से पंत को लगातार टी20 क्रिकेट में खेलने का मौका मिलता आ रहा है। वहीं अब वनडे सीरीज में पंत को मौका मिल सकता है या नहीं ये बड़ा सवाल बना हुआ है।
रोहित कर सकते हैं पंत को बाहर
पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में पंत को चांस मिलना मुश्किल माना जा रहा है। दरअसल जब पंत एक्सीडेंट के बाद लगभग 14 महीनों तक क्रिकेट मैदान से दूर थे उस वक्त केएल राहुल ने टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका को काफी शानदार तरीके से निभाया था। अब वनडे टीम में वापसी के बाद केएल राहुल के चांस ज्यादा माने जा रहे है कि कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन से पंत को बाहर करके केएल को अंदर ला सकते हैं।
ये खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू
वनडे सीरीज से टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने आराम ले रखा है। जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि रियान पराग को प्लेइंग इलेवन में शामिल करके उनको वनडे में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। रियान पराग को टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में शामिल किया गया था। जहां उनका प्रदर्शन ठीकठाक रहा था। हालांकि टीम में दूसरे ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे भी मौजूद हैं लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक दुबे का काफी कम चांस माना जा रहा है।
टी20 के बाद अब वनडे की बारी
टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 3-0 से जीता था। जिसके बाद अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे सीरीज में भी श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: ‘समय आ गया अब, नए कोच के साथ..’ BCCI ने शेयर किया रोहित शर्मा का धांसू Video
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: बारिश बिगाड़ सकती है पहले वनडे का खेल, पढ़ें कोलंबो के मौसम का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
45 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines