हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस 'घातक' देश से भिड़ेगी टीम इंडिया, 4 फरवरी को होगा मुकाबला!

Team India T20 World Cup 2026L: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया 1 टी-20 मैच घातक देश से खेलने वाली है. इसके बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

विज्ञापन
टीम इंडिया

Team India T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम तैयारी कर रही है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है. टीम इंडिया ने पिछला टी-20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया था. इस बार मेगा इवेंट जिताने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को मिली है. फिलहाल भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद टीम इंडिया घातक देश से खेलने वाली है.

भारतीय टीम 4 फरवरी को खेलेगी

क्रिकबज के अनुसार भारतीय टीम विश्व कप 2026 से पहले अभ्यास मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली है. 4 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडिय में भिड़ने वाले हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अभी तक वार्म-अप मैचों का कार्यक्रम जारी नहीं किया है. लेकिन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभ्यास मैच खेला जाना तय है. फिलहाल भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है.

7 फरवरी से भारतीय टीम यूएसए के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. 12 फरवरी को टीम इंडिया दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले टीम इंडिया को धोनी के करीबी से मिली ‘वॉर्निंग’, इस खिलाड़ी को बाहर करना पड़ेगा भारी!

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, सुपरस्टार खिलाड़ी को किया बाहर

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का शेड्यूल

विज्ञापन
तारीख (2026)मुकाबलासमय (IST)स्थान (Venue)
07 फरवरी, शनिवारभारत बनाम अमेरिका (USA)शाम 7:00 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
12 फरवरी, गुरुवारभारत बनाम नामीबियाशाम 7:00 बजेअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
15 फरवरी, रविवारभारत बनाम पाकिस्तानशाम 7:00 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
18 फरवरी, बुधवारभारत बनाम नीदरलैंड्सशाम 7:00 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola