IND vs Pak T20 Cricket Series: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 क्रिकेट सीरीज को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा जारी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारतीय टीम के साथ ICC की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद द्विपक्षीय सीरीज खेलने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। ये सीरीज भारत या पाकिस्तान के बजाय किसी अन्य देश के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कराए जाने की योजना तैयार की जा रही है। अब इस चर्चा पर खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपना पक्ष रखा है।
दोनों टीमों के बीच कब हुई थी आखिरी द्विपक्षीय सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार 2012-13 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। तब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत का दौरा किया था। 25 दिसंबर 2012 से लेकर 6 जनवरी 2013 तक भारत और पाकिस्तान ने 2 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेली थी। टी20 क्रिकेट सीरीज 1-1 से ड्रा रही थी, जबकि वनडे सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 के अंतर से अपने नाम की थी। वहीं, टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 2007 में खेली गई थी। पाकिस्तान में खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 1-0 से अपने नाम किया था।
क्या बोले पीसीबी के चेयरमैन
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने स्पष्ट किया कि उसने भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट सीरीज खेलने का कोई प्रस्ताव नहीं रखा है और उसका पूरा ध्यान ICC की चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन पर है। हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती भी फिलहाल यही है। पाकिस्तान क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भी काफी व्यस्त है। ऐसे में भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेलने का सवाल ही नहीं उठता है।
चैंपियंस ट्रॉफी पर भी नहीं हुई स्थिति साफ
पाकिस्तान में अगले साल ICC की चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी इस बात के आसार कम ही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हर हाल में चाहता है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करे। लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला बीसीसीआई को लेना है। माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट में भारत के सभी मैच दुबई या श्रीलंका में आयोजित कराए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 5 बड़े प्वाइंट्स, इन खिलाड़ियों पर रहा फोकस
ये भी पढ़ें: IND Vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup को लेकर ICC का बड़ा फैसला, 2030 में इतनी टीमों के बीच होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
10 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
15 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
32 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
55 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines