हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Under 19 Asia Cup: 8 दिसंबर को हो सकता है भारत- पाकिस्तान मैच, फाइनल में भिड़ेंगी दोनों टीमें!

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 8 दिसंबर को हो सकता है। दोनों टीमें अंडर 19 एशिया कप में भिड़ने वाली हैं।

विज्ञापन

Under 19 Asia Cup India vs Pakistan: अंडर 19 एशिया कप में भारत समेत कई देश हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में एक बार लीग स्टेज में भिड़ चुके हैं। ऐसे में दोनों देश एक बार फिर फाइनल में भिड़ सकते हैं। 8 दिसंबर को दोनों के बीच महामुकाबला देखने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

अंडर 19 एशिया कप की मेजबानी यूएई कर रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान भिड़ चुके हैं। हालांकि टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब एक बार फिर से दोनों देश आमने सामने हो सकते हैं। दरअसल एशिया कप में 4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। ग्रुप A से भारत और पाकिस्तान तो ग्रुप B से श्रीलंका और बांग्लादेश ने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

6 दिसंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल भी 6 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा कर फाइनल में जगह बना लेगा, क्योंकि पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। मेन इन ग्रीन ने खेले गए 3 मैचों में सभी मुकाबले जीते हैं।

वहीं दूसरी ओर भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है। इस लिहाज से भारत और पाकिस्तान 8 दिसंबर को फाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार हैं।

इन खिलाड़ियों पर नजरें

भारत की ओर से 13 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर नजरें रहने वाली हैं। बिहार के रहने वाले वैभव ने यूएई के खिलाफ 76 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि मुंबई से आने वाले म्हात्रे भी इस टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक बना चुके हैं। जापान के खिलाफ युवा बल्लेबाज ने 54 और यूएई के खिलाफ 67 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

भारतीय टीम: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले (उपकप्तान), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा, निखिल कुमार।

पाकिस्तान टीम: उस्मान खान, शाहजेब खान, हारून अरशद, मोहम्मद रियाजुल्लाह, फरहान यूसुफ, फहम-उल-हक, साद बेग (कप्तान और विकेटकीपर), नवीद अहमद खान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद अहमद, अली रजाबेंच उमर जैब, मोहम्मद हुजैफा, अहमद हुसैन, मोहम्मद तैय्यब आरिफ।

यह भी पढ़ें: फैन के आगे टिक नहीं सके क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक ही झटके में हो गया साढ़े 8 करोड़ रुपये का नुकसान

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें