India vs New Zealand Test Series: न्यूजीलैंड के खिलाफी टीम इंडिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज हार चुकी है। क्योंकि पुणे टेस्ट को जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पुणे टेस्ट में टीम इंडिया की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर अकेले टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक सेंटनर की गेंदबाजी के सामने पानी मांगते नजर आए।
जहां सेंटनर ने विराट कोहली को दोनों पारियों में पवेलियन का रास्ता दिखाया था तो वहीं रोहित शर्मा को भी दूसरी पारी में आउट किया था। वहीं अब पुणे टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी खासकर रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए पूर्व दिग्गज का खास संदेश आया है।
इरफान पठान की रोहित-विराट को खास सलाह
टीम इंडिया के दो सबसे सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप साबित हुए। इन दोनों खिलाड़ियों पर टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी निर्भर करती है। लेकिन स्पिन के खिलाफ ये दोनों खिलाड़ी नाकाम साबित हुए। वहीं पुणे टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने ट्वीट करके लिखा कि, “यदि हम स्पिन खेलने में सुधार करना चाहते हैं, तो साइड-आर्म अभ्यास पर थोड़ा कम जोर दें!”
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे में भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, इस ‘डर’ से स्पिन के आगे टेक दिए घुटने
दूसरी पोस्ट में इरफान पठान ने लिखा कि, न्यूजीलैंड को भारतीय धरती पर सीरीज जीतने पर बधाई! टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ सोचने की जरूरत है। सीनियर खिलाड़ियों को खेल के इस अंतिम प्रारूप में आगे आकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगले तीन महीने उनके लिए महत्वपूर्ण होंगे।
टीम इंडिया को इसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। वहां भारतीय बल्लेबाजों का सामना दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन से होगा, जिसके लिए सभी बल्लेबाजों को जमकर प्रैक्टिस करके खुद को तैयार करना होगा।
ये भी पढ़ें:- बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मोहम्मद शमी की हो सकती है वापसी, सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
SAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
10 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
21 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
39 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
47 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines