हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: घना कोहरा या खिली धूप? जानें पहले वनडे मैच में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IND vs NZ Weather Update: भारत और न्यूजीलैंड 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज में आमने सामने होंगे. पहला मुकाबला बड़ौदा में खेला जाना है. ऐसे में 11 जनवरी को बड़ौदा का मौसम कैसा रहेगा. आइए एक नजर मौसम रिपोर्ट पर डालते हैं.

विज्ञापन

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. ये मैच गुजराज के बड़ौदा में खेला जाएगा. भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टीम यहां पहुंचकर अपनी तैयारियां भी शुरू कर चुकी है. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं. दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में भी नजर आने वाले हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बड़ौदा का मौसम 11 जनवरी को कैसा रहने वाला है?

कैसा रहेगा मौसम?

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में यह पहला पुरुष इंटरनेशनल मैच होगा. एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 11 जनवरी को मौसम साफ रहने वाला है. अधिकतम तापमान लगभग 28°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है. दिन पर धूप खिली रहेगी. कोहरा और बारिश की दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी. नमी 50 फीसदी रहेगी, जबकि हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. ऐसे में मौसम की ओर से मुकाबले में खलल देखने को नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें:- 2 साल बाद विराट कोहली ने उठाया चौंकाने वाला कदम, खास पोस्ट से सोशल मीडिया पर मच गई सनसनी!

विज्ञापन

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होने वाली है. इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मुकाबले का लाइव प्रसारण होगा. मुकाबला दोपहरा 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होने वाला है. दोनों ही टीमों की निगाहें पहले मुकाबले को जीतने पर होंगी.

भारत टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 4,4,6,6,6,6… पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 366 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों का किया हाल बेहाल!

न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वाड

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फाउल्क्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola