Virat Kohli Son Akaay: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन चुके हैं कोहली के घर लड़के का जन्म हुआ। जिसके चलते विराट कोहली को इंग्लैंड के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था। विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बेटे का नाम भी बताया था। विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। विराट के बेटे का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर अकाय नाम के अकाउंट्स, पोस्ट की बारिश सी होने लगी थी। वहीं अब फैंस ने विराट कोहली की वापसी से पहले उनके बेटे अकाय के डेब्यू की मांग कर दी।
रांची टेस्ट में फैंस की अनोखी मांग
दरअसल इन दिनों टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से टीम इंडिया ने 3 मैच जीतकर पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला गया था। इस दौरान कुछ फैंस के हाथों में अकाय के डेब्यू की मांग वाले बैनर थे। एक फैन की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस बैनर पर लिखा था कि हम अकाय के डेब्यू की मांग करते हैं।
दरअसल विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं और टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। ऐसा पहली बार हुआ जब विराट कोहली किसी टेस्ट सीरीज से ही बाहर रहे हो। इससे पहले विराट कोहली किसी भी सीरीज के एक या दो मैचों से बाहर रहते थे लेकिन इस बार विराट कोहली पूरी सीरीज से ही बाहर हैं।
अब फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली आईपीएल 2024 में क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे। आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ होगा। इस मैच में विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- NZ vs AUS: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच से बाहर
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: केएल राहुल की चोट ने बढ़ाई टेंशन, धर्मशाला टेस्ट खेलने पर सस्पेंस
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Hardik Pandya ने किसको मारा ताना, ‘दम है तो अकेले जीतकर दिखाए’
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines