India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। 20 जून को पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा। इस बार टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं जिसके चलते युवा टीम की इंग्लैंड में अग्निपरीक्षा होने वाली है। वहीं सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में एक बदलाव देखने को मिला है। अब टीम इंडिया में कोच गौतम गंभीर के चेले की एंट्री हुई है।
टीम इंडिया में हर्षित राणा एंट्री
तेज गेंदबाज इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए का हिस्सा थे उनको पहले टीम इंडिया के 18 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि टेस्ट सीरीज के लिए हर्षित को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक हर्षित राणा को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है। जहां इंट्रा स्क्वाड मैच खेलने के बाद खिलाड़ी भारत वापस लौट रहे हैं वहीं हर्षित को इंग्लैंड में ही रुकने के लिए कहा गया था। लीड्स में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है जिसके चलते हो सकता है टीम इंडिया एक्स्ट्रा तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरे।
टीम इंडिया के स्क्वाड में 5 तेज गेंदबाज शामिल
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के 18 सदस्यीय स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और आकाशदीप को मिलाकर 5 तेज गेंदबाज शामिल है। इसके अलावा अब छठे गेंदबाज के रूप में हर्षित राणा को शामिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह के इस सीरीज के सभी 5 मैच में खेलने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
हर्षित राणा को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। इस दौरे पर हर्षित ने 2 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र से उठा पर्दा! पिता के बयान से मिला जवाब
संबंधित खबरें
भारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
18 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
30 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines