India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। वहीं इस मैच में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए थे। अकेले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने 400 से ज्यादा रन बना दिए थे। वहीं अब एजबेस्टन टेस्ट के बाद गेंद को लेकर काफी आलोचना हो रही है, जिसके बाद गेंद बनाने वाली कंपनी ने गेंद के नियम में बदलाव करने की मांग उठाई है।
ड्यूक्स चाहती है इस नियम में बदलाव
इंग्लैंड की बॉल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ड्यूक्स ने टेस्ट क्रिकेट में नई गेंद के नियम में बदलाव की मांग उठाई है। फिलहाल टेस्ट मैच में 80 ओवर के बाद नई गेंद का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ड्यूक्स चाहती है कि 60 ओवर के बाद नई गेंद मिलनी चाहिए। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भी ड्यूक्स की गेंद का इस्तेमाल हो रहा है। अभी सीरीज के दोनों मैच काफी हाई स्कोरिंग रहे हैं। इस मैच के बाद से ड्यूक्स की गेंद पर सवाल उठ रहे हैं। खुद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने गेंद पर सवाल खड़ा किया था। शुभमन गिल ने कहा था कि मैच में गेंद जल्दी नरम होकर खराब हो रही है।
वहीं इसको लेकर ड्यूक्स फैक्ट्री के मालिक दिलीप जाजोदिया ने गेंद को लेकर कहा आजकल गेंद की आलोचना करना आम बात हो गई है। जब विकेट नहीं मिल पाते तो खिलाड़ी अंपायर पर दबाव बनाते हैं। एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से कई बार गेंद को बदलने की अंपायर से अपील की गई थी, जिसको अंपायर ने कई बार मना कर दिया था जिसपर ऋषभ पंत को गुस्सा भी करते हुए देखा गया था।
दूसरी तरफ वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में भी ड्यूक्स गेंद का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी गेंद की शिकायत करते हुए देखा गया था। अब ड्यूक्स कंपनी चाहती है कि 80 ओवर बाद मिलने वाली नई गेंद के नियम को बदलने के बारे में विचार करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें:- जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज को ये हरकत पड़ी महंगी, ICC ने दी सजा
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines