Indian Team Rajkot Stats : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जाएगा। भारत का रिकॉर्ड इस स्टेडियम में काफी शानदार है। जिसे देखने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स के साथ कोच ब्रेंडन मैकुलम की नींद भी उड़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के राजकोट स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
सीरीज के ओपनिंग टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 28 रन से मात दी थी। इसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में खेला गया। जिसमें भारत ने शानदार वापसी करते हुए 106 से जीत दर्ज की। अब इसके बाद सीरीज का तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाएगा। भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस मैदान पर काफी कमाल का है। भारत अभी तक इस मैदान पर एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है। जिसे देखकर इंग्लिश कप्तान के साथ ‘बैजबॉल’ के जनक माने जाने वाले इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम के होश भी उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कैसा रहा है भारत का राजकोट में रिकॉर्ड।
राजकोट में अजेय है भारत
राजकोट में सबसे पहला टेस्ट मैच 2016 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। दोनों के बीच यह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। जिसके बाद इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था। उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी में धमाल मचाया और फिर गेंदबाजी में हावी होकर वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से शिकस्त दी थी। इसके बाद से यहां कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में खेले गए टेस्ट मैच में भारत की तरफ से विराट कोहली, पृथ्वी शॉ और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया था।
जबकि गेंदबाजी में अश्विन ने 6, जडेजा ने 4 और कुलदीप यादव ने 6 विकेट हासिल किए थे। कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में पंजा खोला था। वहीं एक बार फिर भारत की यह स्पिन तिकड़ी इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास दोहराने के लिए बिल्कुल तैयार है।
जडेजा लगा चुके हैं तिहरा शतक
रणजी में रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हैं। इसमें खास बात यह है कि जडेजा इस मैदान पर रणजी मैच में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा 2018 में जडेजा ने इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद शतक लगाया था। बता दें कि जडेजा की प्लेइंग 11 में मौजूदगी से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अधिक मजबूती आएगी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच में भी जडेजा का प्रदर्शन शानदार रहा है। जडेजा ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक लगाया था। हालांकि वह सिर्फ 13 रन से अपना शतक लगाने से चूक गए थे। वहीं गेंद से जडेजा ने 5 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : राजकोट टेस्ट में रवींद्र जडेजा की वापसी तय! बाहर होगा स्टार गेंदबाज
ये भी पढ़ें- IPL 2024: जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो, क्या स्टार पेसर अब छोड़ेगा MI!
ये भी पढ़ें- भारत के पूर्व कप्तान और 11 टेस्ट खेल चुके दिग्गज क्रिकेटर का निधन, BCCI ने जताया दुख
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
10 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
32 mins agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
1 hr agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
1 hr agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
3 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
3 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines