Rohit Sharma Warned Sarfaraz Khan: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाज सरफराज खान को चेतावनी दे दी है। यह वाकया रांची टेस्ट मैच के तीसरे दिन का है। इंग्लैंड की टीम मैदान पर बल्लेबाजी कर रही थी। इस दौरान रोहित शर्मा ने सरफराज खान को चेतावनी दे दी और ऐसा नहीं करने को कहा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित स्टार बल्लेबाज सरफराज को चेताते दिख रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तो अंपायर्स ने भी रच दिया इतिहास, भारत के नाम दर्ज किया अनचाहा रिकॉर्ड
क्या है पूरा मामला
रांची टेस्ट मैच के तीसरे दिन सरफराज खान सिली प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे थे। इस पोजीशन पर जो भी खिलाड़ी फील्डिंग करते हैं, वह हेलमेट जरूर पहनते हैं। लेकिन रांची टेस्ट के दौरान जब सरफराज फील्डिंग कर रहे थे, वह बिना हेलमेट पहने ही फील्डिंग करने लगे थे, इसी बात पर रोहित शर्मा ने खिलाड़ी को चेतावनी दे दी। रोहित शर्मा ने सरफराज को कहा कि ‘ओय हीरो नहीं बनने का’। रोहित सरफराज को हेलमेट पहनने के लिए बोल रहे थे। फिर सरफराज ने पहले हेलमेट लगाया तब सिली प्वाइंट पर फील्डिंग करने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस रोहित शर्मा को लेकर भी खूब मजे ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने हासिल किया नया मुकाम, बैजबॉल अंदाज में बनाया खास रिकॉर्ड
सरफराज ने बनाए थे खास रिकॉर्ड
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सरफराज खान को लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका मिला है। सरफराज को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला था। इस मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़कर सरफराज ने कप्तान और करोड़ों फैंस का भरोसा जीत लिया है। इस मैच की पहली पारी में खिलाड़ी ने 62 रनों की पारी खेली, फिर रन आउट होकर पवेलियन को लौट गए थे। इसके बाद जब मैच की दूसरी पारी में सरफराज बल्लेबाजी के लिए आए, तो एक बार फिर से उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। खिलाड़ी ने इस पारी में 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी के साथ ही सरफराज भारत के लिए डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विवादों से घिरा है अंपायर्स कॉल, फिर भी क्यों नहीं बदले जा रहे नियम? जानें बड़ी वजह
सुर्खियों में हैं सरफराज खान
राजकोट टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने के कारण सरफराज को इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में भी खेलने का मौका मिला है। हालांकि इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि खिलाड़ी शानदार फील्डिंग के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज को शानदार कैच लपककर पवेलियन की राह दिखा दी।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines