India vs England Fourth Test : विशाखापट्टनम और राजकोट टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का अगला लक्ष्य रांची टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी। वहीं भारत टीम के कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के सामने सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि चौथे टेस्ट में किस खिलाड़ी को बाहर किया जाए और किस खिलाड़ी को अंदर। दरअसल ऐसी खबरें आ रही हैं कि चौथे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।
केएल राहुल की चौथे टेस्ट में वापसी की उम्मीद होगी, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि रांची स्टेडियम में भारतीय टीम 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ जाएगी या फिर एक बार फिर टीम इंडिया 2 तेज गेंदबाजों पर अधिक भरोसा जताएगी। चलिए आपको बताते हैं रांची टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की बढ़ती मुश्किलों के बारे में।
केएल राहुल की वापसी संभव
हैदराबाद टेस्ट में केएल राहुल भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बानने वाले बल्लेबाज थे। मगर उन्हें जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझना पड़ा था। जिसके चलते वह दूसरे और तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। हालांकि राजकोट टेस्ट शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर यह कहा था कि केएल राहुल 90 प्रतिशत फिट हो चुके हैं। जिसके बाद यह कायस लगाए जा रहे हैं कि वह रांची टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। मगर सबसे बड़ा सवाल है कि केएल राहुल की वापसी के बाद किस बल्लेबाज को बाहर किया जाएगा। वहीं ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगर केएल राहुल चौथे टेस्ट में वापसी करते हैं तो रजत पाटीदार को बेंच पर बैठना पड़ेगा। जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण पाटीदार का खराब फॉर्म है। विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार ने अभी तक खेली चार पारियों में कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया है। जिसके बाद उनका बाहर बैठना तय माना जा रहा है।
बुमराह की जगह कौन लेगा
केएल राहुल की वापसी के बाद दूसरा सवाल यह उठ रहा है कि अगर चौथे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाता है तो उनके स्थान पर किस गेंदबाजों को टीम में शामिल किया जाएगा। दरअसल ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीम मैनेजमेंट बुमराह पर अधिक वर्कलोड के कारण चौथे टेस्ट में उन्हें आराम दे सकता है। बुमराह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
विशाखापट्टनम टेस्ट में बुमराह जीत के हीरो रहे थे। ऐसे में अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम देता है तो उनकी जगह किसको शामिल किया जाएगा। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या रांची टेस्ट में आकाश दीप को बुमराह के स्थान पर प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा या फिर टीम मैनेजमेंट मुकेश कुमार के अनुभव के साथ आगे बढ़ेगा।
अक्षर की होगी वापसी!
रांची स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो यहां अधिकतर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालांकि यहां बल्लेबाज भी ढेर सारे रन बनाने में कामयाब होते हैं। ऐसे में क्या कप्तान रोहित शर्मा 23 फरवरी से शुरू हो रहे रांची टेस्ट में 4 स्पिनरों पर दाव लगाएंगे। अगर ऐसा होता तो अक्षर पटेल की टीम में वापसी हो सकती है। जिसके बाद रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव की स्पिन तिकड़ी के साथ अक्षर पटेल भी रांची टेस्ट में रोमांच बढ़ाते हुए नजर आएंगे। हालांकि यह भी हो सकता है कि कप्तान रोहित एक बार फिर 3 स्पिनर और 2 सीम बॉलर्स के साथ ही जाना पसंद करे। इसका जवाब तो मैच टॉस के समय ही पता लगेगा कि टीम मैनेजमेंट 4 स्पिनर के साथ खेलती है या फिर 2 सीम बॉलर के साथ।
ये भी पढ़ें- IPL में इन खिलाड़ियों ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर जिताया मैच
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रांची टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, धाकड़ बल्लेबाज की होगी एंट्री
संबंधित खबरें
ईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
7 mins agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
40 mins agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
1 hr ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
2 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
4 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
12 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
12 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines