Dhruv Jurel Important Role Joe Root Wicket: रांची टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 90 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत पहली इनिंग में 300 का आंकड़ा पार करने में सफल रहा था। अब दूसरी पारी में भी ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग के दौरान काफी अहम योगदान दिया। दरअसल ध्रुव का यह योगदान जो रूट के विकेट में आया था।
जब अश्विन की बॉल सीधा जो रूट के पैड पर जाकर लगी थी और उन्होंने अपील की तो अंपायर ने नॉट आउट दिया था। तब ध्रुव जुरेल की समझदारी ने जो रूट का बड़ा विकेट टीम के खाते में डाल दिया। जिसकी वजह से पहली पारी में नाबाद शतक लगाने वाले जो रूट दूसरी पारी में महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
ध्रुव जुरेल ने निभाई मुख्य भूमिका
दरअसल दूसरी पारी का 17वां ओवर आर. अश्विन फेंकने आए थे। उस ओवर की पांचवीं गेंद सीधा जो रूट के पैड पर जाकर टकराई थी और अश्विन ने अंपायर से आउट की अपील की। पर तब अंपायर ने रूट को नॉट आउट कहकर अपील को नकार दिया था। उसके बाद अश्विन कप्तान रोहित शर्मा से रिव्यू लेने की मांग करते हैं। उस समय रोहित शर्मा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल से पूछते हैं उन्हें क्या लगता है।
तब ध्रुव जुरेल ने भी अश्विन की बात पर समर्थन दिखाते हुए रिव्यू लेने की मांग की और जब चेक किया गया तब बॉल सीधा विकेट पर जाकर लगती हुई दिखाई देती है। फिर अंपायर ने अपना निर्णय नॉट आउट को बदलकर आउट का सिग्नल दिया था। बता दें कि इस रिव्यू में ध्रुव जुरेल की सलाह की वजह से टीम इंडिया जो रूट का बड़ा विकेट लेने में सफल रहा था।
जो रूट ने पहली पारी में बनाया था शतक
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने पहली पारी में नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। एक समय 112 पर पांच विकेट गंवा देने के बाद रूट ने नियंत्रण भरी पारी खेली थी। जिसके दम पर इंग्लिश टीम पहली पारी में 353 रन बनाने में कामयाब हो पायी थी। बता दें कि जो रूट पहली पारी में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे और वह अंत तक एक छोर पर खड़े रहे थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 31वां शतक लगया था। इसके अलावा यह रूट का भारत के खिलाफ 10वां शतक था। जिसके बाद वह टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
ये भी पढ़ें- IND Vs ENG : अंपायर कॉल पर फैंस ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर काटा बवाल
ध्रुव जुरेल ने खेली थी शानदार पारी
रांची टेस्ट की पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने नंबर 7 पर आकर कमाल की पारी खेली थी। उन्होंने पहली पारी में 90 रन बनाए थे। जिसकी वजह से भारत पहली पारी में 307 रन बनाने में सफल रहा था। ध्रुव जुरेल ने अपनी इस पारी में 149 गेंदों का सामना किया था। वहीं उन्होंने 90 रन की पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए थे। बता दें कि ध्रुव जुरेल की इसी पारी की बदौलत भारतीय टीम एक बार फिर रांची टेस्ट में वापसी करने में सफल रहा था।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : रांची टेस्ट में सकंटमोचक बने ध्रुव जुरेल, शतक चूके जीत लिया दिल
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
22 mins agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
1 hr ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
2 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
4 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
12 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
12 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
14 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines