Ravindra jadeja Rajkot Test : हैदराबाद और विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। BCCI ने 10 फरवरी को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। तीसरे टेस्ट से स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हो गई है। अब राजकोट टेस्ट से पहले यह सवाल उठ रहा है कि अगर रवींद्र जडेजा प्लेइंग 11 में वापसी करते हैं तो वह किसकी जगह पर शामिल किए जाएंगे।
बीसीसीआई ने जब टीम का ऐलान किया था। उसमें साफ-साफ कहा था कि जडेजा को मेडिकल टीम की तरफ से क्लीन चिट मिलने के बाद ही वह तीसरा टेस्ट मैच खेल पाएंगे। हालांकि जडेजा ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि वह राजकोट टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे। पर वह किसी जगह लेंगे यह अभी भी सवाल है।
जडेजा इस खिलाड़ी की लेंगे जगह
राजकोट टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। अगर बीसीसीआई मेडिकल टीम जडेजा को पूरी तरह से फिट करार कर देती है, तो वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक बार फिर वापसी करेंगे। जिसके बाद कुलदीप यादव को तीसरे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है। दरअसल हैदराबाद टेस्ट में चोटिल होने के बाद कुलदीप यादव को विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में शामिल किया गया था। जिसमें उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 1 विकेट हासिल किया था। पर अब जडेजा की वापसी पर कुलदीप यादव को उनकी जगह खाली करनी पड़ सकती है।
जडेजा की फिटनेस पर सवाल
रवींद्र जडेजा को भारतीय स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है। पर बीसीसीआई ने अभी तक उनकी फिटनेस पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि जडेजा ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह राजकोट टेस्ट मैच में खेल सकते हैं, लेकिन उसके लिए बीसीसीआई मेडिकल टीम को उन्हें फिटनेस में क्लीन चिट देनी होगी। बता दें कि जडेजा हैदराबाद टेस्ट में गेंद और बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आए थे।
जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक लगाया था। उसके बावजूद भारत को हैदराबाद टेस्ट मैच 28 रन से गंवाना पड़ा था। अगर जडेजा एक बार फिर टीम में वापसी करते हैं। ऐसे में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में भी मजबूती देखने को मिलेगी।
राजकोट में होगा तीसरा टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा। यह मैच 15 फरवरी से शुरू होगा। कप्तान रोहित शर्मा राजकोट टेस्ट में विजय प्राप्त करके सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की नजर भी सीरीज में बढ़त लेने पर होगी। ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। राजकोट टेस्ट मैच सीरीज डिसाइडर के लिए अहम भी माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें – AUS vs WI : ऑस्ट्रेलिया में आया रसेल का तूफान, IPL से पहले KKR की हुई बल्ले-बल्ले
ये भी पढ़ें – Ranji Trophy 2024 : कोहली के शेर ने रणजी में किया कमाल, 4 गेंदों पर झटक लिए 4 विकेट
ये भी पढ़ें – भारत के पूर्व कप्तान और 11 टेस्ट खेल चुके दिग्गज क्रिकेटर का निधन, BCCI ने जताया दुख
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
12 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
54 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines