India vs England Rajkot Test Pitch Report : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। पांच साल बाद राजकोट में कोई इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां आखिरी टेस्ट मैच खेला गया था। जिसमें भारत ने इतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर भारतीय टीम राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास दोहराने के लिए बिल्कुल तैयार है। उससे पहले चलिए जानते हैं कि पांच साल बाद राजकोट की पिच का कैसा रहेगा हाल। बल्लेबाज या गेंदबाज पिच किसका देगी साथ।
बॉल और बैट का होगा मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच 15 फरवरी से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन बल्लेबाजों के नाम रहेंगे। जिसके बाद 3, 4 और 5वें दिन स्पिनरों का दबदबा देखने को मिलेगा। हालांकि मैच शुरू होने के दो दिन बाद भी बल्लेबाजों को पिच से मदद मिलती रहेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार राजकोट की पिच से स्पिनरों को अधिक मदद मिल सकती है। जहां शुरुआती दो दिन पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रहने वाली है। स्पिनरों के अलावा इस पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलनी की उम्मीद जताई जा रही है।
राजकोट पिच का रिकॉर्ड
राजकोट में सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें एक भारत ने जीता था और एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। राजकोट में सबसे कम का स्कोर 181 रन है जो वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 2018 में बनाया था। वहीं सबसे बड़ा स्कोर भारत ने उसी मैच में 649/9 का बनाया था। 2018 में खेले गए मैच में भारत की तरफ से विराट कोहली, पृथ्वी शॉ और रवींद्र जडेजा ने शतक जड़ा था। वहीं कुलदीप यादव ने दूसरी पारी में पंजा खोला था। जिसके दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से शिकस्त दी थी।
2016 में भारत बनाम इंग्लैंड
राजकोट में पहला टेस्ट मैच 2016 में भारत और इंग्लैंड के बीच ही खेला गया था। उस मैच में इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान जो रूट ने 124, बेन स्टोक्स 128 और मोईन अली ने 117 रन की शतकीय पारी खेली थी। इंग्लैंड के 537 रन के जवाब में भारत 488 रन बना पाया था। भारत की तरफ से मुरली विजय ने 117 और चेतेश्वर पुजारा ने 124 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 260 रन पर पारी घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में भारत पांचवें दिन 7 विकेट पर 172 रन बना पाया था। भारत और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।
ये भी पढ़ें- Dhruv Jurel : ‘पापा मेरे हीरो हैं,’ इंग्लैंड के खिलाफ ध्रुव जुरेल का खेलना तय! डेब्यू कैप करेंगे पिता को समर्पित
ये भी पढ़ें- ICC Rankings: मोहम्मद नबी बने नंबर 1 खिलाड़ी, टॉप 10 में सिर्फ एक भारतीय
ये भी पढ़ें- IND vs ENG Playing 11: राजकोट टेस्ट से एक दिन पहले आई प्लेइंग 11, डेब्यू के बाद बाहर हुआ ये खिलाड़ी
संबंधित खबरें
देवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
21 mins agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines