Rahul Dravid Emotional on Aakash Deep Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट मैच के दौरान बिहार के रहने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप ने डेब्यू किया है। खिलाड़ी ने भारत की टेस्ट टीम के लिए 313वें खिलाड़ी के रूप में डेब्यू किया है। आकाश दीप को डेब्यू कराने के दौरान भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ खुद भावुक हो गए हैं। राहुल द्रविड़ ने आकाश दीप को भारतीय टीम का कैप सौंपते हुए खिलाड़ी की संघर्ष की कहानी बताई है। बीसीसीआई ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश दीप के फैमिली मेंबर्स भी टीम के साथ उपस्थित हैं। चलिए बताते हैं राहुल द्रविड़ ने क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मां की देखभाल के लिए छोड़ा था क्रिकेट, झकझोर देगा आकाश दीप का संघर्ष
‘आपने अपने भाई को खो दिया है’
राहुल द्रविड़ ने कहा कि आपने बड्डी से अपनी लाइफ की शुरुआत की। बड्डी से आप क्रिकेट खेलने के लिए दिल्ली चले गए। आपने दिल्ली में भी काफी दिनों तक संघर्ष किया फिर आप कोलकाता चले गए। अभी तक के इस करियर के दौरान आपने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। आपने डोमेस्टिक क्रिकेट भी बहुत खेला, वहां भी आपने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कारण से आज आप भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर रहे हैं। आज आप अपने घर से सिर्फ 200 किलोमीटर की दूरी पर हैं। आपके घरवाले भी यहां आए हुए हैं। मुझे इस बात का दुख है कि आपने अपने पिता को खो दिया। इसके 6 महीने के बाद आपने अपने भाई को भी खो दिया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय
‘हम आपके साथ हैं’
द्रविड़ ने आगे कहा कि आपके पिता और आपके बड़े भाई जहां भी होंगे, वे आपको आशीर्वाद दे रहे होंगे। आपने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। आप इस लाइफ को एंज्वाय करो, इस मैच को एंज्वाय करो। आपके सपने को साकार करने के लिए हम और हमारी पूरी टीम आपके साथ है। इस 5 दिनों का खूब आनंद लीजिए। द्रविड़ के बाद आकाश दीप ने कहा कि मेरा सपना था कि मैं भारत के लिए टेस्ट खेलूं। इससे बड़ा मेरे लिए कुछ नहीं हो सकता है। मेरे घरवाले भी यहां हैं, इसके लिए मैं बहुत खुश हूं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सोशल मीडिया पर छाए आकाश दीप, फैंस बोले आ गया ‘शमी 2.0’
खिलाड़ी ने किया ड्रीम डेब्यू
आकाश दीप ने आगे कहा कि यह मैच मेरे लिए एक जिम्मेदारी भी है। यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, इस कारण से मैं इस मैच पर काफी फोकस कर रहा हूं। इसके अलावा आकाश दीप की मां ने कहा कि मेरा बेटा आज देश के लिए खेल रहा है, मुझे यह काफी अच्छा लग रहा है। मैं इस पल को व्यक्त नहीं कर सकती हूं। बता दें कि आकाश दीप ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ी ने मैच में अभी तक 3 विकेट ले लिए हैं।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
5 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines