Joe Root Wicket Controversy: इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच अभी रोमांचक मोड़ पर है। भारत ने इंग्लिश टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में इंग्लैंड ने चौथे दिन के अंत तक 3 विकेट खोकर 72 रन जोड़े। अब उन्हें जीत के लिए 536 रनों की जरूरत है। आकाश दीप ने चौथे दिन के अंत में जो रूट का विकेट झटका था। वो मात्र 6 रन पर आउट हो गए थे। भारतीय फैंस के लिए यह खुशखबरी थी, क्योंकि विरोधी टीम का सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज पवेलियन चला गया। हालांकि, आकाश के इस विकेट को लेकर विवाद खड़े हो रहे हैं।
क्या अंपायर ने भारतीय टीम को दे दिया तोहफा?
जो रूट का विकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। रूट का विकेट गिरने के बाद कमेंटेटर एलिसन मिचेल ने इस बात का जिक्र किया कि आकाश दीप जब गेंद फेंक रहे थे, उस समय उनका पैर साइड क्रीज के पीछे थे। उनके अनुसार आकाश का पैर क्रीज के 2 इंच साइड में था। उनके अनुसार अंपायर द्वारा इसे बैक फुट नो बॉल करार दिया जाना चाहिए था। प्रशंसकों का ध्यान इसपर गया और सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस बात का जिक्र भी किया। जो रूट को लेकर हुई यह संभावित गलती भारत के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। यह एक तरह से इंग्लैंड और उनकी टीम की जीत की उम्मीद को धोखा दे गया है।
बैक फुट नो बॉल क्या है?
पिच पर अमूमन दो क्रीज होती हैं। एक क्रीज पिच के सामने होती है, जिसे पार करने पर नो बॉल दी जाती है। इसके अलावा साइड में भी एक क्रीज होती है, जिसके अंदर रहकर खिलाड़ियों को गेंद फेंकनी होती है। अगर गेंदबाज लैंड करते समय बैक फुट उस क्रीज से पार कर देता है या उसे छू लेता है, तो इसे भी नो बॉल माना जाता है। हालांकि, इस मामले में अंपायर का फैसला आखिरी माना जाता है।
भारत को जीत के लिए चाहिए 7 विकेट
भारतीय टीम पांचवें दिन काफी आत्मविश्वास से उतरने वाली है। इंग्लिश टीम के तीन खिलाड़ी पहले ही पवेलियन जा चुके हैं। भारत को अब आखिरी दिन शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट झटकने हैं। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ पर सबसे ज्यादा दारोमदार होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: एजबेस्टन में यशस्वी जायसवाल कर गए ऐसा काम, जीत लिया सबका दिल, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
18 mins agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
43 mins agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 hr agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
1 hr agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
2 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines