Dhruv Jurel IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है। टीम इससे पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है, जहां विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का कोहराम देखने को मिल रहा है। उन्होंने एक के बाद एक लगातार तीसरी फिफ्टी जड़कर सिलेक्टर्स की नींद उड़ा दी है। फिफ्टी की हैट्रिक के दम पर जुरेल ने ना सिर्फ सिलेक्टर्स, बल्कि टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत की भी टेंशन बढ़ा दी है। इसके साथ ही उनको इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खिलाने की मांग बढ़ती जा रही है।
कहां फिट बैठते हैं जुरेल?
जुरेल ने कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 94 और नाबाद 53 रनों की पारी खेली थी। इसका मतलब है कि तकनीकी तौर पर उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए, लेकिन समस्या यह है कि टीम में कोई जगह नहीं है। अगर सिर्फ जुरेल को शामिल किया जाता है, तो इससे टीम का संतुलन बिगड़ जाएगा, क्योंकि वह यहां किसी ऑलराउंडर या गेंदबाज की जगह लेंगे।
क्यों बढ़ जाएगी टीम मैनेजमेंट की टेंशन?
इस समय यशस्वी जायसवाल केएल राहुल के साथ पहली पसंद के ओपनर हैं। उनके बाद अगले दो स्थान फिर करुण नायर और कप्तान शुभमन गिल के लिए रिजर्व हैं। टीम में उप-कप्तान ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर होंगे, जबकि दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा छठे नंबर पर होंगे। नंबर सात और आठ के लिए शार्दुल ठाकुर और नितीश कुमार रेड्डी का नाम लगभग तय है।
तेज गेंदबाजों की बात की जाए तो इस बात की सबसे ज्यादा संभावना है कि जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को मौका मिले। एक स्लॉट जो बचता है, उसमें अर्शदीप सिंह या कुलदीप यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने शतक जड़कर किया बड़ा धमाका, ध्रुव जुरेल ने भी दिखाई क्लास
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
11 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
47 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
59 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines