Dharamshala Test Match Ravindra jadeja Nets Batting: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। राजकोट टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में जडेजा ने पांच विकेट हासिल किए थे। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था, लेकिन धर्मशाला पहुंचते ही भारतीय कोच और साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की एक हरकत से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि रवींद्र जडेजा भारत के लिए बॉल और बैट के अलावा अपनी फील्डिंग से भी काफी अहम योगदान देते हैं। जबकि धर्मशाला में जडेजा का नया विवाद उनकी बल्लेबाजी से ही जुड़ा हुआ है।
कोच और साथी खिलाड़ी जडेजा ने नाराज
दरअसल द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम धर्मशाला में नेट प्रैक्टिस कर रही थी। इसी दौरान रवींद्र जडेजा भी नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, लेकिन वह काफी लंबे समय तक अभ्यास करते रहे। इसके बाद भारतीय टीम के कोच से उनसे बाहर आने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने नेट्स में प्रैक्टिस करना जारी रखा। जडेजा ने उनसे कहा कि उन्हें थोड़ी देर और बल्लेबाजी करनी है। जिसके बाद उन्होंने नेट्स में थोड़ी देर और बैटिंग प्रैक्टिस की थी।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट पर बड़ा अपडेट, 5 नहीं 3 दिन का हो सकता है आखिरी टेस्ट मैच
बॉल और बैट से असरदार जडेजा
काफी लंबे समय से रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए टेस्ट में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से काफी धमाल मचाया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 180 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली थी। हैदराबाद टेस्ट में जडेजा भारत के टॉप स्कोरर थे। इसके बाद राजकोट टेस्ट में चोट के बाद वापसी करते हुए जडेजा ने अपने होम ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया था।
इसी मैच की दूसरी पारी में जडेजा ने पांच विकेट हासिल किए थे। जबकि रांची टेस्ट में जडेजा ने पांच विकेट हासिल किए थे। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 1 विकेट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से एक दिन पहले हुआ Playing 11 का ऐलान, स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी
धर्मशाला में 4-1 पर नजर
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines