India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे राजकोट टेस्ट के बीच भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन मैच के बीच ही पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। अश्विन ने मेडिकल इमरजेंसी के कारण अपना नाम इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से वापस ले लिया है। चौथे मैच में तो भारतीय टीम अश्विन का रिप्लेसमेंट तलाश लेगी, लेकिन बड़ा सवाल है कि तीसरे टेस्ट मैच के बचे हुए 3 दिनों का खेल क्या भारत सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलेगा, या फिर भारत की प्लेइंग इलेवन में बीच मैच किसी की एंट्री होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, क्या है ब्लैक बैंड के पीछे का कारण
गेंदबाज की जगह बल्लेबाज को क्यों किया शामिल
रविचंद्रन अश्विन की जगह मैच के तीसरे दिन विस्फोटक बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरे हैं। इससे फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पडिक्कल सिर्फ फील्डिंग के लिए ही टीम इंडिया के साथ जुड़े हैं या फिर वह बल्ले से भी टीम के लिए योगदान देने वाले हैं। बता दें कि पडिक्कल स्पिन गेंदबाज अश्विन के रिप्लेसमेंट नहीं हैं, वह सिर्फ बतौर फील्डर टीम के साथ जुड़े हैं। अगर वह रिप्लसमेंट होते तो भी वह इस पारी में ना ही तो गेंद के साथ और ना ही बल्ले के साथ योगदान दे सकते थे। ऐसे में फैंस की नजर इस बात पर भी टिकी है कि अश्विन के रिप्लेसमेंट के तौर पर चौथे टेस्ट मैच में किस खिलाड़ी को मौका मिलता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 3rd Test Live: भारत ने इंग्लैंड को दिया शुरुआती झटका, बैक टू बैक लिए 2 विकेट
क्या है रिप्लेसमेंट का पूरा नियम
एमसीसी के नियम के अनुसार अगर विरोधी टीम के कप्तान बीच मैच रिप्लेसमेंट के लिए मान भी जाते हैं, तो रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुआ खिलाड़ी उस पारी में फील्डिंग के अलावा गेंद या फिर बल्ले से योगदान नहीं दे सकेंगे। इसका मतलब है कि अगर पडिक्कल आर अश्विन के रिप्लेसमेंट भी होते, तो भी वह इंग्लैंड की पहली पारी में ना ही तो गेंद से और ना ही बल्ले के साथ अपना योगदान दे सकते थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या तीसरे टेस्ट में अश्विन को किया जा सकता है रिप्लेस? क्या कहता है MCC का नियम
सिर्फ 10 खिलाड़ी के साथ कैसे खेलेगा भारत
बता दें कि भारतीय टीम फील्डिंग करने के दौरान भले ही 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी, लेकिन जब बात बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की आएगी, तो भारत के पास 11वां खिलाड़ी का ऑप्शन नहीं होगा। इसी कारण से भारत 11 खिलाड़ी के मैदान पर होने के बाद भी सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ राजकोट टेस्ट मैच खेलने वाला है। इससे भारत को 11वें खिलाड़ी की खूब कमी खलने वाली है। रविचंद्रन अश्विन गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल दिखाने की काबिलियत रखते हैं। अश्विन ने राजकोट टेस्ट में ही अपना 500वां विकेट लिया है। वह भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं, ऐसे में अगर अश्विन होते तो इससे भारत की गेंदबाजी को मजबूती मिलती।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
13 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines