India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के एक स्टार गेंदबाज ने डेब्यू किया है। रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए खेलने वाले खिलाड़ी आकाशदीप भारत की टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने वाले 313वें खिलाड़ी बने हैं। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आकाश दीप को कैप देकर डेब्यू कराया है। इस मैच से भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दे दिया गया है, अब उनकी जगह आकाशदीप को टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस मैच में खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहता है। चलिए आपको बताते हैं रणजी ट्रॉफी में कैसा है खिलाड़ी का प्रदर्शन।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने, एक खिलाड़ी टीम से बाहर
रणजी ट्रॉफी में आकाश दीप का प्रदर्शन
बता दें कि बिहार के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज गेंद के साथ-साथ अपने बल्ले से भी धूम मचाते हैं। आकाश ने साल 2022 में रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल अविश्वसनीय बल्लेबाजी की थी। खिलाड़ी ने 9 जून 2022 को महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के भी लगाए थे। उन्होंने अभी तक कुल 30 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले हैं। 30 मैच के 49 इनिंग में खिलाड़ी के नाम 104 विकेट दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में खिलाड़ी का बेस्ट प्रदर्शन 60 रन देकर 6 विकेट लेने का है। इसके अलावा एक मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन 112 रन देकर 10 विकेट लेने का है। खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में 7 बार 4 विकेट, 4 बार 5 विकेट और 1 बार 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 4th Test Day 1: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू, आकाशदीप खेल रहे डेब्यू मैच
बल्ले से भी धूम मचाते हैं आकाश दीप
बल्लेबाजी की बात करें तो, खिलाड़ी ने 30 फर्स्ट क्लास मैचों में 423 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी भी निकली है। उनका एक पारी में अधिकतम स्कोर 53 रनों का है। खिलाड़ी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उनके बल्ले से 28 चौके और 32 छक्के भी निकले हैं। इससे आप देख सकते हैं कि खिलाड़ी के चौके से अधिक छक्के हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 77.90 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। खिलाड़ी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची की पिच का क्या रहेगा मिजाज, जानें गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
5 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
6 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines