Ben Stokes 100th Test : भारत के खिलाफ इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स राजकोट में करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से 19 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड ने शुरुआती दो टेस्ट की तरह ही इस बार भी अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान टेस्ट शुरू होने से एक दिन पहले ही कर दिया है। राजकोट टेस्ट से पहले इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिला है।
अंग्रेज टीम भारत के खिलाफ इस बार 2 तेज गेंदबाजों के साथ जाने की तैयारी कर रही है। वहीं विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू करने वाले शोएब बशीर की जगह तीसरे टेस्ट के लिए मार्क वुड को टीम में शामिल किया गया है। राजकोट पिच को ध्यान में रखते हुए जो रूट के अलावा यह दिग्गज खिलाड़ी भी काफी समय बाद टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकता है।
स्टोक्स का 100वां टेस्ट
बेन स्टोक्स राजकोट में भारत के खिलाफ करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। जिसके बाद वह इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 16वें खिलाड़ी बन जाएंगे। स्टोक्स से जब इस खास उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नंबर है। हर टेस्ट मैच अगले टेस्ट जितना ही महत्वपूर्ण होता है। वहीं जब तक मैं 100वां टेस्ट नहीं खेल लेता तब तक यह पूरा नहीं होता है। बता दें कि स्टोक्स 2018 से इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। जो रूट ने 2018 में इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद बेन स्टोक्स को कप्तान बनाया गया था। वह लगभग 5 साल से इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
भारत के खिलाफ क्या है खास प्लान
बेन स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर का आगाज 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। स्टोक्स को इंग्लैंड की टेस्ट टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया गया था। मगर उन्होंने पिछले कुछ समय से गेंद से दूरी बना रखी है। जिसके पीछे का मुख्य कारण उनकी घुटने की चोट है। वहीं राजकोट टेस्ट से पहले उन्होंने नेट में गेंदबाजी का अभ्यास किया है। हालांकि उन्होंने सिर्फ 3 ओवर ही गेंदबाजी की है। जिसके बाद यह देखना होगा कि क्या वह राजकोट में गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे या नहीं।
स्टोक्स ने राजकोट टेस्ट से पहले अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा कि यह मैच पर निर्भर करता है कि मैं गेंदबाजी करूंगा या नहीं। अगर मैं उस समय बेहतर महसूस करता हूं तो मैं गेंदबाजी कर सकता हूं।
ऐसा है स्टोक्स का टेस्ट रिकॉर्ड
2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले इंग्लिश टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी में 36.34 की औसत और 13 शतक, 31 अर्धशतक की मदद से 6251 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी के अलावा टेस्ट में बेन स्टोक्स इतने ही मैचों में 197 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। स्टोक्स ने आखिरी बार टेस्ट मैच में गेंदबाजी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में की थी।
स्टोक्स ने पहली पारी में महज 3 ओवर फेंके थे। उसके बाद दूसरी पारी में स्टोक्स ने 12 ओवर की गेंदबाजी में 1 विकेट हासिल किया था। हालांकि इसके बाद उनकी घुटने की चोट फिर से ऊभर आई थी। जिसके बाद से स्टोक्स ने गेंदबाजी नहीं की है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 : IPL के बाद T20 वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी पर मंडराया खतरा, हार्दिक ने तैयार किया बुलेट प्रूफ प्लान
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : ‘मुझे लगा..,’ राजकोट टेस्ट से एक दिन पहले अश्विन पर रवींद्र जडेजा ने दिया बयान
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: पांच साल बाद राजकोट में होगा टेस्ट, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines