India vs England Test Match : भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा शतक लगाकर नाबाद वापस लौटे, तो वहीं कुलदीप यादव भी 10 गेंदों पर 1 रन बनाकर नाबाद हैं, लेकिन पहले दिन के 81वें ओवर में कुछ ऐसा वाक्या घटा जिसको देखकर मैदान पर मौजूद सभी दर्शक के अलावा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी गुस्से से लाल हो गए। यह वाक्या सरफराज खान का रन आउट था। जिसे देखने के बाद मैदान पर मौजूद कोई भी यह यकीन नहीं कर पाया कि आखिर यह हुआ क्या है। हालांकि मैच खत्म होने के बाद सरफराज खान ने रन आउट के बारे में बता की और बताया की रन आउट में किसकी गलती थी।
क्रिकेट में ऐसा होता है।
मैच खत्म होने के बाद जब सरफराज खान से रन आउट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कभी-कभी क्रिकेट में दो खिलाड़ियों के बीच रन लेते समय गलतफहमी हो जाती है। रन आउट भी खेल का ही एक हिस्सा है। सरफराज खान ने आगे बताया कि क्रिकेट के मैदान पर ऐसी चीजे होती रहती हैं। जब सरफराज खान से पूछा गया कि रवींद्र जडेजा ने खेल खत्म होने के बाद रन आउट को लेकर क्या कहा तब उन्होंने बताया कि उस समय थोड़ी गलतफहमी हो गई थी। जिसपर मैंने कहा कि कोई बात नहीं।
रवींद्र जडेजा ने मैदान पर दिया साथ
सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में बेहतरीन 62 रन की पारी खेली। सरफराज खान जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए तभी से उन्होंने आक्रामक रूख अपनाए रखा। डेब्यू मैच खेल रहे सरफराज खान ने बताया कि रवींद्र जडेजा ने उनकी काफी मदद की। सरफराज खान से रवींद्र जडेजा ने कहा कि मुझे पता है कि डेब्यू टेस्ट मैच में कैसा महसूस होता है। सरफराज खान ने बताया कि जब वह मैदान पर बल्लेबाजी करने गए तब वह काफी नर्वस महसूस कर रहे थे। खासकर जब वह स्वीप पर बीट हो गए थे तब भी। उन्होंने आगे कहा कि जब मैं स्वीप शॉट खेलते वक्त मिस कर गया था। उसके बाद रवींद्र जडेजा ने मुझ से आकर बात की और कहा कि थोड़ा समय लेकर खेल। इस पिच पर सब आसान होगा। जिसके बाद माने उनकी बात मानी और वैसा ही करने लगा।
रोहित- जडेजा ने जड़ा शानदार शतक
भारत की पारी की बात कि जाए तो शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 33 रन पर गंवा देने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पारी को संभालते हुए। रवींद्र जडेजा के साथ 200 रन से ज्यादा की भागीदारी की। रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया और 131 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया और नाबाद हैं। जडेजा की बल्लेबाजी की बात की जाए तो सरफराज खान को रन आउट करवाने के अलावा उन्होंने बेहतरीन शॉट खेले। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : रवींद्र जडेजा की गलती पर रोहित का चढ़ा पारा, टोपी फेंक दिखाया गुस्सा
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : सरफराज खान ने डेब्यू को बनाया यादगार, पिता के सामने खेली विस्फोटक पारी
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
14 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines