India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला ओवल में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 6 रनों से जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। मैच के आखिरी दिन पहले सेशन में टीम इंडिया की तरफ से काफी खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली, जिसके चलते इंग्लैंड के आखिरी 4 बल्लेबाज 36 रन भी नहीं बना पाए थे। वहीं इस मैच में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 56 साल बाद टीम इंडिया के लिए एक बड़ा कारनामा करके दिखाया है।
सिराज-कृष्णा ने किया बड़ा कारनामा
ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 5 और कृष्णा ने 4 विकेट हासिल किए। सिराज और कृष्णा ने टेस्ट मैच की दोनों पारियों नें 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा 56 साल बाद करके दिखाया है।
जिसके चलते अब सिराज-कृष्णा की जोड़ी टेस्ट की दोनों पारियों में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली भारत की दूसरी जोड़ी बन गई हैं। इससे पहले टीम इंडिया की तरफ से कारनामा साल 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिशन सिंह बेदी और एरापल्ली प्रसन्ना ने करके दिखाया था।
आखिरी दिन इंग्लैंड पर नहीं बने 36 रन
इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य था, लेकिन इंग्लिश टीम 369 रनों पर ढेर हो गई थी। पांचवें दिन जहां टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 4 विकेट की दरकरार थी तो वहीं इंग्लैंड को 36 रन चाहिए थे, लेकिन सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी के सामने अंग्रेजों ने घुटने टेक दिए और टीम इंडिया ने मैच को जीत लिया। मैच की पहली पारी में कृष्णा और सिराज ने 4-4 विकेट चटकाए थे। इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करने के लिए मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: गौतम गंभीर के इन 3 फैसलों ने इंग्लैंड में पलट दी बाजी, भारत को मिला जबरदस्त फायदा
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines